{"_id":"616098d18ebc3e05eb2a1f50","slug":"agitaion-samba-news-jmu245386081","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में एक समुदाय के लोगों की हत्या पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में एक समुदाय के लोगों की हत्या पर जताया रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कश्मीर में हिंदुओं की सिलसिलेवार की जा रही हत्या का कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया है। इस घटना की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में घाटी में एक समुदाय के लोगों को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है। इसको लेकर जम्मू संभाग के जो लोग कश्मीर में रोजगार कर रहे हैं उन्हें चिंता बनी हुई है। उन्होंने स्कूल की प्रधानाचार्य सुपिंद्र कौर व शिक्षक दीपचंद की हत्या पर रोष व्यक्त किया है। संवाद
कश्मीर को आतंकवाद का घर बना दिया
विजयपुर। श्रीनगर में अल्पसंख्यकों के मारे जाने पर पैंथर्स पार्टी के महासचिव और पूर्व मंत्री यशपाल कुं डल ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि नया कश्मीर नहीं, बल्कि कश्मीर को आतंकवाद का घर बना दिया है। इस घटना से कश्मीर के बिगड़ते हालात से वह बेहद परेशान हैं। सरकार कश्मीर को अपने चुनावी हितों के लिए इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने शिक्षकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। संवाद
कश्मीर में मारे गए लोगों के लिए शोक सभा की
ज्यौड़ियां। कश्मीर में आतंकवादियों की तरफ से वीरवार को टारगेट किलिंग की साजिश के तहत एक सरकारी स्कूल की महिला प्रधानाचार्य तथा एक अध्यापक की स्कूल में घुस कर हत्या कर देने पर शुक्रवार को पलांवाला में शोक सभा की गई। स्कूल के स्टाफ तथा विद्यार्थियों की तरफ से शुक्रवार सुबह स्कूल में पहुंचते ही सभा का आयोजन कर आतंकवादियों की तरफ से मारे गये अध्यापक तथा प्रधानाचार्य की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर भगवान से प्रार्थना की गई। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने दुख व्यक्त किया । संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर और कश्मीर में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
मदन लाल शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट ने मासिक बैठक की
ज्यौड़ियां। मदन लाल शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट की मासिक बैठक शुक्रवार को खौड़ में हुई। इसकी अध्यक्षता सतीश शर्मा ने की। बैठक की शुरुआत लखीमपुर में मारे गए किसानों और घाटी में आतंकवादी हमलों के कारण जान गंवाने वाले कश्मीरी नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
बैठक में छंब क्षेत्र के लोगों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं में बीडीसी अध्यक्ष प्रवीण कुमार, पूर्व जैडईओ बाबू राम, चरण दास, गीता सिंह, रानो देवी और कई अन्य शामिल रहे। उन्होंने विभिन्न मुद्दों को उठाया, जैसे किसानों की समस्याएं, दुग्ध उत्पादकों की समस्याएं, ईंधन की बढ़ती कीमतें और लोगों के बढ़ कर आ रहे बिजली के बिल। इस मौके सहकारी समितियों के कल्याण के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता विक्त्रसंत डोगरा भी बैठक के दौरान उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया कि 3 माह के भीतर 30 सहकारी समितियां बनाई जाएंगी। जो खाद्य प्रसंस्करण, दुग्ध उत्पादन फल प्रसंस्करण क्षेत्रों में काम करेंगी और उन्हें विभिन्न सरकारी माध्यमों से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। बैठक स्थल पर पौधरोपण भी किया गया। खौड़ के युवाओं के बीच खेल किट वितरित की गई। बच्चों को नोटबुक दी गई। 40 वर्ष से कम आयु की विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता दी गई। ब्लॉक खौड की कार्यसमिति में अध्यक्ष बीडी शर्मा, उपाध्यक्ष जेडईओ बाबू रा, कार्यकारी अध्यक्ष गीता सिंह, उपाध्यक्ष रानो देवी, चरण दास, विजय कुमार, डाक्टर सुदेश चौधरी, महासचिव विक्रम सिंह, रामदयाल को नियुक्त किया गया। यूथ विंग के अध्यक्ष अश्विनी कुमार के लिए उपाध्यक्ष विक्की मन्हास, महासचिव के पद पर विशाल को नियुक्त किया गया।