{"_id":"600f16668ebc3e31aa221605","slug":"agitaion-samba-news-jmu2277460102","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन माफिया के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सांबा। जिले की नदी नालों में इन दिनों खनन माफिया सक्रिय हैं। माफिया की ओर से जोर जबरदस्ती की जा रही है। इसको लेकर समलाह पंचायत के ग्रामीणों ने सोमवार को खनन माफिया के खिलाफ प्रदर्शन किया।
समलाह पंचायत के नायब सरपंच थोडू राम, विशन दास, सागर चंद, कौशल्या देवी, प्रकाश चंद, छज्जू राम, सुखदेव आदि ने बताया कि बसंतर दरिया से खनन माफिया सरेआम किया जा रहा है। यही नहीं ग्रामीणों की खेती योग्य भूमि को भी बरबाद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गत रात्रि को खनन माफिया बसंतर से खनन कर रहे थे। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर उन्हें रोका तो वे धमकियां देने लगे। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी खेती योग्य भूमि को नुकसान पहुंच रहा है। सोमवार को उन्होंने खनन माफिया एवं प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया है। उन्होंने उपायुक्त से अपील की कि खनन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अन्यथा स्थानीय लोग सड़कों पर आ जाएंगे।
गौरतलब है कि गत दिनों देविका नदी में खनन माफिया द्वारा कई गुणा अधिक रायल्टी वसूली जा रही थी। लोगों ने प्रदर्शन किया व एसडीएम से भेंट कर उन्हें भी समस्या से अवगत कराया था।