फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

रेत खनन के टेंडर निकालने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
सांबा के नड ब्लाक मे खनन के खिलाफ प्रदशर्न करते ग्रामीण - फोटो : SAMBA
सांबा। जिले के नड ब्लाक में दो नालों के टेंडरों के लिए नोटिस निकालने के बाद लोग गुस्से में आ गए। उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। नड ब्लाक के रूई नाले में दड़ुई, शाह बलोड़, सरना व नड खड्ड से रेत खनन को लेकर टेंडर लगाने के लिए विभाग की तरफ से नोटिस निकालने के बाद क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

विभाग द्वारा टेंडर निकालने के विरोध में दड़ई व नड में विरोध प्रदर्शन हुए। दड़ई में स्थानीय महिला सरपंच विमला देवी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन हुआ। सरपंच ने कहा कि इससे पहले भी एक बार इस रूई नाले से खनन हुआ था, जिससे क्षेत्र में पानी की किल्लत बढ़ गई थी। उन्होंने कहा कि आसपास के लगभग एक दर्जन गांव में पानी के स्रोत सूख गए, जिसके बाद लोग एकजुट हुए और इस खनन को बंद कराया। उन्होंने कहा कि हालांकि समय-समय पर इस क्षेत्र के लोगों ने खनन न होने व इस रूई नाले का टेंडर न लगाने की मांग को लेकर कई बार जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिलते रहे, लेकिन उसके बावजूद भी विभाग ने जिस तरह से टेंडर लगाने की परिक्रिया को गलत कहा। वहीं नड में सराईं के सरपंच सुरिंद्र सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन हुआ। सरपंच सुरिंद्र सिंह ने कहा कि वह इन नालों से खनन नहीं होने देंगे। प्रशासन को चाहिए कि वह इसके टेंडर न कराएं। क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों ने कहा कि अगर इसके लिए उन्हें सड़कों पर आना पड़ा तो वह पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में भाजपा के मंडल प्रधान कर्ण सिंह, पंच कर्ण सिंह, रतन सिंह, मुल्ख राज, सरपंच रमेश सिंह, सरपंच सुनील, सरपंच पूर्ण चंद शर्मा, महिला सरपंच सुमन देवी, करनैल सिंह, गिरधारी लाल, उत्तम चंद, हंस राज, राजेश शर्मा, छत्तर सिंह, रमेश लाल, दिवान चंद, तारा चंद, शिवम शर्मा, स्वर्ण सिंह, संदीप शर्मा (टोनी), अरुण शर्मा, गौतम सिंह, जतिंद्र सिंह, छत्तर सिंह, रोशू शर्मा, बलदेव सिंह, सरदार सिंह, देसराज शर्मा, उत्तम सिंह, पूरी सिंह, चुन्नी सिंह, रूमाल सिंह सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed