फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bishnah People protest against police blocking the road

बिश्नाह: चोरी की बढ़ती वारदातों से लोग परेशान, पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 27 Apr 2022 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 27 Apr 2022 01:30 AM IST
सार

लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नशाखोरी के कारण यह मामले चोरियों के बढ़ रहे हैं। पुलिस प्रशासन नशा चोरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
Bishnah People protest against police blocking the road
विशनह क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में लोग क्षेत्र में बढ़ती चोरियों के खिलाफ सड़क में बेड का धरना - फोटो : विशनह

विस्तार

बिश्नाह क्षेत्र के पटेयाडी सुल्तानपुर कन हाल गांव में चोरी की बढ़ती वारदात से दुखी लोगों ने मंगलवार को पुलिस के खिलाफ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, और चोरी वारदात के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि चोरी के मामले तो दर्ज होते हैं, लेकिन किसी चोरी में आज बरामदगी नहीं हो पाई। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नशाखोरी के कारण यह मामले चोरियों के बढ़ रहे हैं। पुलिस प्रशासन नशा चोरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसके चलते लोगों ने सड़क जाम कर रास्ता बंद कर दिया। प्रदर्शन दरबारी लाल शर्मा और सुरेंद्र शर्मा की अगुवाई में शुरू हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद एसडीपीओ सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी विनोद कुंडल ने लोगों को शांत करना चाहा। लोगों का कहना था कि सोमवार की रात को सुल्तानपुर गांव में कंजक मंदिर में चोरों ने दानपात्र तोड़ा। उसमें रखी राशि चुराई। सीसीटीवी तोड़ दिए गए, डीवीआर चुरा कर ले गए। उसके बाद उन्होंने सुल्तानपुर में ही एक किराना शॉप पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। तीसरी चोरी उन्होंने कन्हाल गांव में चौधरी स्वीट शॉप पर की। इसी तरह एक चोरी कस्बे बिश्नाह के वार्ड नंबर-10 में भी हुई। इसमें जेवर और नकदी चुरा कर चोर ले गए। इन बढ़ती चोरियों के कारण लोगों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed