फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

मृतक महिला के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर किया रियासी पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन, ससुरालियों पर हत्या करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
agitaion
महिला की मौत पर रियासी पुलिस के खिलाफ बिश्नाह में प्रदर्शन करते परिजन। - फोटो : RSPURA
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव महमूदपुर में शुक्रवार को लोगों ने महिला के शव को सड़क पर रखकर रियासी पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि गांव की लड़की सिंधु देवी (28) की शादी तीन वर्ष पहले रियासी के सीआरपीएफ में नौकरी करने वाले युवक केहर सिंह से हुई थी। शादी के बाद ही ससुराल के लोगों ने उनकी बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया। इसके कारण अक्सर बेटी की ससुराल में झगड़े शुरू हो गए। इसके बारे में जब भी उन्होंने अपनी बेटी से बात करनी चाही उसी वक़्त घर के बाकी सदस्य उसे परेशान करना शुरू कर देते। वीरवार शाम उनको जम्मू मेडिकल कॉलेज से फोन आया कि उनकी बेटी की तबियत ठीक नहीं है। इसलिए आप लोग तुरंत अस्पताल आ जाओ। जब हम जीएमसी पहुंचे तो कुछ समय बात बेटी की मौत हो गई। बेटी की मौत के बारे में ससुराल के लोगों से पूछने पर उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इससे शक हुआ कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।
रियासी पुलिस ने भी बेटी की हत्या को गंभीरता से न लेते हुए इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इससे जाहिर होता है कि बेटी की ससुराल वालों ने पुलिस से मिलीभगत कर उनकी बेटी की हत्या की है। वह प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द उनकी बेटी के कातिलों को सलाखों के पीछे कर उनके मुजरिमों को सजा दी जाए। इसके साथ ही हत्या के मामले को गंभीरता से न लेने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाया जाए।
विज्ञापन

वहीं शव के सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने के बारे में पता चलते ही एसपी हेडक्वार्टर रामनीष गुप्ता मौके पर पहुँचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को हत्या के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया तथा लोगों को आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर हत्या का पता चलता है तो वह सख्त कार्रवाई करेंगे। पुलिस प्रशासन से कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क को खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed