{"_id":"6253246e77460a244a4c83c5","slug":"agitaion-rspura-news-jmu2575276177","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शब कुजवानी मार्ग पर रख दो घन्टे तके किया स्वास्थ्य बिभाग के खिलाफ प्रदर्षन ।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शब कुजवानी मार्ग पर रख दो घन्टे तके किया स्वास्थ्य बिभाग के खिलाफ प्रदर्षन ।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी गुलशन कुमार पुत्र दर्शन कुमार की दोस्त के घर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। आरोप है कि ड्रग्स की ओवरडोज से उसकी जान गई है।
गुलशन के परिजनों ने आरोप लगाया कि गुलशन को उसके दोस्त रात को लेकर गए थे। उसका शव उन्हीं के घर से मिला है। लिहाजा हमें इसकी मौत पर शंका है। इन्होंने ही उसकी हत्या की है। क्योंकि अभी तक मृतक का मोबाइल व पर्स नहीं मिला है। पुलिस ने इसे रहस्यमय मौत मानकर मामला दर्ज किया और शव का पोस्टमार्टम कराया। जब परिजन गुलशन कुमार का शव लेकर घर गए तो उन्होंने देखा कि पोस्टमार्टम के दौरान उसे स्विचिंग नहीं किया गया है। बल्कि एक दो टांके लगाकर ही बॉडी भेजी गई, जिससे उसके शव से इतना खून बह रहा था कि पूरे रास्ते में खून बिखरा पड़ा था। यह देखते ही परिजन भड़क गए। उन्होंने गुलशन कुमार के शव को बिश्नाह-कुंजवानी मार्ग पर रखकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
हालांकि प्रदर्शन के बाद बीएमओ डॉक्टर राकेश मंगोत्रा, थाना प्रभारी विनोद कुंडल, एसडीपीओ सुरजीत सिंह सहित तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को समझाया, लेकिन प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को निलंबित करने की मांग कर रहे थे, जिन्होंने पोस्टमार्टम किया है। लाख समझाने पर भी प्रदर्शनकारी नहीं माने, बाद में लिखित में कार्रवाई का आश्वासन दिया कि हम डॉक्टर के खिलाफ़ कार्रवाई करेंगे। तब प्रदर्शनकारी ने शव को संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन
मृतक के भाई साहिल कुमार ने कहा कि गुलशन को सुनील कुमार अपने घर ले गया था। उन्होंने ही उसे कुछ खिलाकर मारा है। बीएमओ डॉक्टर राकेश मंगोत्रा ने कहा कि पोस्टमार्टम के दौरान एक टीम होती है। उसने पोस्टमार्टम किया है, अगर कहीं उस दौरान कोताही बरती गई है तो हम डॉक्टर के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे। इसी तरह उन्हें एसडीपीओ ने भी समझाया। थाना प्रभारी विनोद कुंडल ने कहा कि हमने इसके साथी सुनील कुमार को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ करके जांच की जा रही है।