{"_id":"62531f9b4db4a70144508f83","slug":"agitaion-rspura-news-jmu257527110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुचेतगढ़ तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुचेतगढ़ तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। अपनी पार्टी युवा इकाई के राज्य कोऑर्डिनेटर सनी कांत सिंह चिब के नेतृत्व में सीमावर्ती लोगों ने सुचेतगढ़ तहसील प्रशासन के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर सुचेतगढ़ प्रशासन की तरफ से अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाया तो आने वाले दिनों में जोरदार तरीके के साथ प्रदर्शन किया जाएगा।
इस मौके पर लोगों द्वारा सुचेतगढ़ तहसील प्रशासन के खिलाफ जोरदार तरीके के साथ नारेबाजी भी की गई। सनी कांत सिंह चिब ने कहा कि तहसील कार्यालय चकरोई में काम कराने के लिए आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यालय में यहां तो स्टाफ मौजूद नहीं रहता, और अगर मौजूद होता भी है तो लोगों के काम नहीं होते। लोगों को छोटे से छोटे काम करवाने के लिए तहसील कार्यालय के कई-कई चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार लोगों की तरफ से शिकायतें मिल रही हैं कि तहसील कार्यालय में उनके जमीनी संबंधी काम से लेकर अन्य काम भी नहीं हो रहे हैं। सीमावर्ती लोग पटवारियों के नाम मिलने के कारण काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पैसा मंजूर किए जाने के बावजूद सीमावर्ती किसानों के खातों में अभी तक खराब हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिला। ऐसे कई लोग हैं जो कई दिन से राशन कार्ड बनवाने के लिए टीएसओ कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। उनके काम नहीं हो रहे। उपराज्यपाल प्रशासन के दौरान लोगों के कोई काम नहीं हो पा रहे हैं। खासकर सीमावर्ती लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासन की तरफ से अपनी कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं लाया गया तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी उपराज्यपाल प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में कृपाल सिंह, बंटी सिंह, बंटी मन्हास, साहिल मन्हास, भूषण लाल तथा रतन लाल शामिल रहे।