{"_id":"61df23343b0046049c6bdce6","slug":"agitaion-rspura-news-jmu251780343","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्वे में युवा कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्वे में युवा कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
युवा कांग्रेस द्वारा कस्वे में विरोध- प्रदर्शन करते हुए नेता व कार्यर्क्ता
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। कस्बे के पुराने पिंड में युवा कांग्रेस के जिला ग्रामीण प्रधान नीरज चौधरी के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राज्य उपप्रधान रिक्की डलतोत्रा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते पढे़ लिखे युवा व किसान की अनदेखी की जा रही है।
किसानों की धान की फसल नष्ट हुई। धान की राहत राशि उपलब्ध नहीं कराई जा रही। एनएचआरएम के अधीन नियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डाल लोगों का उपचार करने पर इन कर्मियों को निकाल दिया गया। जिला ग्रामीण प्रधान नीरज चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को दूसरे राज्यों के मुकाबले कम राशि तय करने पर भी किसानों के खाते में नहीं डाली जा रही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में किसानों की ओलावृष्टि के चलते गेहूं की फसल बर्बाद होने पर आज तक राहत राशि मुहैया नहीं कराई गई।
उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार की ओर से युवा व किसानों की अनदेखी जारी रही तो युवा कांग्रेस और बडे़ स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करेगा, जिसके लिए सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार होंगी।
विज्ञापन
प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के महासचिव खुशवंत सिंह, रमनदीप सिंह, अंकुश शर्मा, तवलीन वोपराय, संदीप रैणा सहित युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता शामिल रहे।