फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

प्राइवेट कंपनी द्वारा गांव में बिजली ट्रांसफार्मर लगाए जाने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव संदे के सीमावर्ती गांव में बिजली विभाग की निजी कंपनी द्वारा गांव में ट्रांसफार्मर लगाए जाने पर ग्रामीणों द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पंचायत के सरपंच सरदार ओंकार सिंह ने कहा कि उनकी पंचायत के गांव संदे में एक निजी कंपनी की तरफ से पंचायत प्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना ही नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। उन्हें इस तरह की जानकारी भी मिली है कि इसके बाद बिजली विभाग को निजी किया जाएगा।
विज्ञापन

सरपंच ने कहा कि गांव में अधिकतर परिवार गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले हैं। ऐसे में अगर बिजली को निजी क्षेत्र्र में किया जाता है तो इन लोगों पर बोझ बढ़ेगा। गरीब परिवार ज्यादा बिजली बिल देने में सक्षम नहीं हैं। इस संबंध में जब बिजली विभाग के एईई से जानकारी ली गई तो कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को अवगत करवाए बिना निजी कंपनी द्वारा गांव में ट्रांसफार्मर लगाया जाना ठीक नहीं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर कंपनी द्वारा पंचायत को विश्वास में लिए बिना कोई कदम उठाया तो उसका खुलकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्हें यह भी पता नहीं कि कौन सी कंपनी गांव में ट्रांसफार्मर लगा रही है। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed