{"_id":"61648dfc8ebc3e8bb11c3057","slug":"agitaion-rspura-news-jmu2455922111","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिशु समाधि की भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर विभिन्न संगठनों का प्रर्दशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिशु समाधि की भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर विभिन्न संगठनों का प्रर्दशन
विज्ञापन
शिशू समाधी की भूमि पर निर्माण को लेकर तहसील परिसर में विरोध- प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। कस्बे में सुचेतगढ़ मार्ग पर स्थित शिशु समाधि की भूमि पर हो रहे निर्माण को लेकर कस्बे के विभिन्न संगठन के लोगों ने नाराजगी जताई है। सोमवार को तहसीलदार कार्यालय के बाहर उन्होंने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह निर्माण जल्द से जल्द बंद कराया जाए। उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा और एसडीएम रामलाल से भी इस मुद्दे को लेकर शिकायत दर्ज कराई।
प्रदर्शन में शामिल बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा, कुंदन पहलवान, विक्रम शर्मा आदि ने कहा कि कस्बे में स्थित शिशु समाधि की भूमि पर निर्माण कार्य हो रहा है। इस बारे में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया है कि यह शिशु समाधि की भूमि है। इसके बावजूद प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने इसके लिए राजस्व विभाग तथा नगर पालिका को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इन विभागों को जवाब देने की जरूरत है कि आखिर उन्होंने इस निर्माण कार्य की एनओसी कैसे दी गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द निर्माण कार्य बंद नहीं हुआ तो वह आने वाले दिनों में बड़ा और उग्र आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
एसडीएम ने कहा कि जो लोग निर्माण करा रहे हैं उनके पास पर्याप्त भूमि के दस्तावेज हैं। ऐसे में प्रशासन के पास ऐसा कोई अधिकार नहीं है कि वह इस कार्य को रुकवा सकें। गौरतलब है कि विभिन्न संगठनों द्वारा पहले भी उक्त भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य को बंद कराया था। अब दोबारा निर्माण कार्य आरंभ होने इस मुद्दे को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया।