फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

सफाई कर्मीयो की काम छोडो हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
agitaion
दूसरे दिन सफाई कर्मी अपनी मांगो को लेकर विरोध- प्रदर्शन करते हुए - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले म्यूनिसिपल कमेटी के प्रधान थामस गिल की अध्यक्षता में सफाई कर्मियों को स्थायी नहीं करने व लंबित मांगों को पूरा नहीं करने पर बुधवार से काम छोड़ो हड़ताल जारी रख विरोध-प्रदर्शन किया। मंगलवार से कस्बे में सफाई का काम बंद किया गया। बुधवार को एमसी कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संघ के प्रधान थॉमस गिल, चेयरमैन अशोक मसीह, उप प्रधान विनय विश्वकर्मा आदि ने कहा कि वह लंबे समय से मांगों को सरकार के समक्ष रखते आ रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इसके चलते उन्होंने काम छोड़ हड़ताल पर जाने का फैसला किया। उन्होंने मांगों को उजागर करते हुए कहा कि जो सफाई कर्मचारी सात वर्ष से अस्थायी तौर पर कार्य कर रहे हैं उन्हें जल्द से जल्द स्थायी कर उनकी वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। एसआरओ 43 के तहत लंबित पड़े मामलों का जल्द निपटारा होना चाहिए। विरोध-प्रदर्शन में अन्य सफाई कर्मचारी भी मौजूद थे। दूसरे दिन कस्बे में सफाई नहीं कि ए जानेपर कई स्थानों पर कूूड़े के ढेर लगे देखे जाने पर जिन्हें दुकानदारों ने सुबह हटाकर दुकानें खोलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed