फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

महंगाई के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
महंगाई को लेकर प्रदर्शन करते पूर्व सरपंच तिलक राज,बोध राज,निक्का राम,बूटी राम बलबान सिंह ब अन्य।
अरनिया। बेरोजगारी व महंगाई को लेकर क्षेत्र के गांव सलेहड़ में लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बसपा नेता व पूर्व सरपंच तिलक राज की अगुवाई में किए गए इस विरोध प्रदर्शन में गांव के कई लोगों भाग लिया।
विज्ञापन

अगुवाई कर रहे तिलक राज ने कहा कि एक तो बेरोजगारी इतनी बढ़ चुकी है कि घर का खर्च चलाने के लिए मजदूरों को काम नहीं मिल रहा। वह काफी परेशान हो चुका है। ऊपर से महंगाई इतनी बढ़ चुकी है कि पहले 50 रुपये किलो मिलने वाला खाद्य पदार्थ अब सौ रुपये से भी अधिक किलो के भाव से मिल रहा है। गैस सिलिंडर का भाव भी बढ़ता जा रहा है। किसानों को भी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। खाद बीज व अन्य कीटनाशक दवाओं के दाम अब दोगुने हो चुके हैं, मगर फसलों के दाम जस के तस हैं। कहा कि बीते कुछ वर्षों से महंगाई में बढ़ोतरी होने से आम वर्ग परेशान है ही, मगर किसान भी काफी परेशान है। हमारी सरकार से मांग है कि कम से कम रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों को महंगा न किया जाए ताकि आम आदमी अपना पेट भर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed