{"_id":"5e1b6ab18ebc3e87f62f772f","slug":"agitaion-rspura-news-jmu201449343","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए ग्रामीण सड़क पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए ग्रामीण सड़क पर उतरे
विज्ञापन
गांव खारिया के ग्रामीण नायब सरपंच की अध्यक्षता में सड़क की जर्जर हालत बनी होने पर विरोध- प्रदर्शन
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। पंचायत गोंदल के गांव खारिया के निवासी गांव की मुख्य सड़क के निर्माण की मांग को लेकर रविवार को सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को सरकार व पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
नायब सरपंच सरताज सिंह लाडा के नेतृत्व में विरोध- प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि कई वर्ष बीत जाने के बाद गांव की लिंक सड़क को पक्का नहीं किया गया। नायब सरपंच ने कहा कि गांव की मुख्य सड़क की जर्जर हालत बनी है। पीडब्ल्यूूडी के उच्चधिकारियों को अवगत कराए जाने पर इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। विभाग के एक्सईन को लिखित में जानकारी देने पर सिवाय आश्वासनों के कुछ नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार द्वारा इस सड़क को एक माह के भीतर सुधारा नहीं गया तो ग्रामीण जम्मू पहुंच पीडब्ल्यूूडी के कार्यालय का घेराव करेंगे। इसके लिए विभाग की गलत नीतियां जिम्मेदार होंगी।
इस दौरान पंच गीता देवी, रघुवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, बिहारी लाल, काका राम, सुदेश कुमार, लाल चंद, देवराज, जगदीश राज, ओम प्रकाश सहित कई ग्रामीण भी मौजूद रहे, जिन्होंने कहा कि गांव खारिया में अधिकतर पिछड़े वर्ग के लोगों की जनसंख्या होने पर सरकार द्वारा बनाई योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
-----
शिवसेना ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। मीरां साहिब ब्लॉक के गांव लंगोटिया के ग्रामीणों ने शिवसेना बाल साहिब ठाकरे के आरएस पुरा ब्लाक प्रधान बाबा राम कैथ के नेतृत्व में मुख्य सड़क से जोड़ने वाले लिंक मार्ग की खस्ता हालत को लेकर पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ब्लाक प्रधान बाबा राम कैथ ने कहा कि 70 वर्ष से न तो किसी विधायक और न ही विभाग ने इस लिंक मार्ग की ओर ध्यान दिया। लिंक सड़क की हालत काफी खस्ता है। इस पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण पैदल चलना मुश्किल हो चुका है। बारिश के दिनों में उक्त लिंक मार्ग में गड्ढों में पानी भर जाने के कारण वाहन लेकर चलने में भी दिक्कत होती है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उक्त लिंक मार्ग की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो ग्रामीणों के साथ विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने उपराज्यपाल से गिरीश चंद्र मुर्मू से अपील करते हुए गांव को जोड़ने वाली लिंक सड़क की हालत में सुधार करने की मांग की। प्रदर्शन में जनक राज, दलीप कुमार, अनिल कुमार, बचन लाल, आशू कुमार सहित कई शिवसैनिक शामिल रहे।
------------
धीमा चल रहा है सुंगल समाहां सड़क चौड़ीकरण का काम
अखनूर। कस्बे से सुंगल समाहां सड़क को चौड़ा करने का कार्य धीमी गति से चल रहा है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने सरकार से मांग की है कि सड़क को चौड़ा करने के कार्य में तेजी लाई जाए।
सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार ने बताया कि पिछले एक साल से सड़क को चौड़ा करने का कार्य धीमी गति से चल रहा है। रोड के दोनों ओर कंकरीट और गड्ढे होने के कारण वाहन अक्सर ही दुघर्टना ग्रस्त होने की संभावना रहती है। ऐसे में संबंधित विभाग अधिकारियों को सड़क की मरम्मत कार्य को शीघ्र ही संपन्न करना चाहिए। ग्रामीण राज कुमार ने बताया कि एक साल से धीमी गति से कार्य होने पर क्षेत्र के लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। संबंधित विभाग की कार्य प्रणाली सही न होने का खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ता है। सरकार को चाहिए कि सड़क चौड़ा करने का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। संवाद