फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

महंगाई को तत्काल कम किया जाए

विज्ञापन
agitaion
सांबा मे मंहगाई को लेकर प्रदशर्न करते संरपच व पार्षद - फोटो : SAMBA
विजयपुर। चक सलारिया के सरपंच विजय कुमार बाबा ने गुड1ा मोड1 में बैठक में कहा कि महंगाई चरम पर है। केंद्र सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जनता काफी परेशान है। पेट्रोल, डीजल, गैस के अलावा खाने-पीने की वस्तुओं के दाम भी आसमान छू रहे हैं। गरीब परिवार को दो वक्त की रोटी के लिए लाले पड़ गए हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि महंगाई को तत्काल कम किया जाए। बैठक में क्षेत्र के लोग भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

----------------
महंगाई के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन
सांबा। रसोई गैस, डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ने से लोगों में रोष पनप रहा है। इसको लेकर मंगलवार को सरपंचों, पार्षदों ने रसोई गैस सिलिंडर के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि यदि इसी रफ्तार से महंगाई बढ़ती गई तो गरीब खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

केहली मंडी के सरपंच लब्लु संबयाल ने कहा कि सरकार ने मुफ्त में गैस सिलिंडर व चूल्हा तो लोगों को दे दिया लेकिन अब सिलिंडर को भराने के लिए लोग क्या करें। अधिकतर लोगों ने गैस चूल्हे को बंद ही रखा हुआ है। क्योंकि रसोई गैस सिलिंडर की कीमत अब 822 रुपये हो गई है। इसके लिए लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने भी गरीब व आम लोगों को मायूस ही किया है। भाजपा नेता दावे तो बडे़-बडे़ करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ अलग ही है। भाजपा व कांग्रेस में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने मांग उठाई कि डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दाम कम किए जाएं। ताकि गरीब लोगों को राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में सरपंच प्रवीण चौधरी, पार्षद रजनी संबयाल, पार्षद महेश्वर राज, पार्षद उत्तम चंद आदि ने भी बढ़ रही मंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर कटाक्ष किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed