फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

किसान आंदोलन के समर्थन में निकाला मार्च

विज्ञापन
agitaion
आरएस पुरा तीन कृषि कानूनों को रद करवाने की मांग को लेकर किसा
आरएस पुरा। कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर किसान आंदोलन के समर्थन में वीरवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रोष मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व सरदार जसमीत सिंह ने किया। रोष मार्च निकालने के बाद देवेंद्र चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। मार्च जेके बैंक से रोष शुरू हुआ और मुख्य बाजार से होते हुए देवेंद्र चौक पर समाप्त हुआ। जसमीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार अपने अड़ियल रवैये पर कायम है। केंद्र कृषि सुधार कानून वापस लेने में गंभीरता नहीं दिखा रहा। उल्टा किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए उन पर केस दर्ज किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार किसानों की हर तरह की मुश्किल को समझने के बावजूद इन कानूनों को वापस न लेकर सिर्फ कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने की नीति पर चल रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसान कृषि कानून नहीं चाहते तो उन पर कृषि सुधार कानून नहीं थोपा जाना चाहिए। इस दौरान विकास, कौशल कुमार, दिलावर सिंह सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed