फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
agitaion
अखनूर में दि रिटायर्ड सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज वार्यिस वेलफेयर के सदस्य प्रदर्शन करते हुए।
अखनूर। दि रिटायर्ड सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज वार्यिस वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक वीरवार को अखनूर में हुई। इसकी अध्यक्षता जोनल प्रधान सुरजीत सिंह ने की। बैठक में मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने कहा कि गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले सभी सशस्त्र बलों के साथ सुविधाओं के नाम पर हमेशा भेदभाव हो रहा है।
विज्ञापन

एक जनवरी 2004 से नई पेंशन योजना लागू कर दी गई, जबकि शस्त्रबलों पर यह योजना लागू नहीं होनी चाहिए थी। सीमा पर शस्त्रबल के जवान 24 घंटे मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर रहे हैं। सीमा की रक्षा करते हुए आए दिन जवान वीरगति को प्राप्त हो रहे हैं। जवान पुरानी पेंशन योजना पाना चाहते हैं। रिटायरमेंट के बाद सम्मानित जीवन जीने के लिए पेंशन जरूरी है। पेंशन पाना सुरक्षा बल का अधिकार है। सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। शस्त्रबलों के 14 लाख कर्मचारी हाजिरी सर्विस और इतने ही सेवानिवृत्त कर्मचारी हर क्षेत्र में सरकार की उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। गृह मंत्रालय के आधीन आने वाले शस्त्रबल किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह सब देशभक्त हैं। सरकार इनके साथ भेदभाव करना बंद करे। हमारी मांगों पर अगर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो जबरदस्त आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदार सरकार होगी।
विज्ञापन

बैठक में सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। बैठक में सोमनाथ शर्मा, थोडू राम, बोद्धयाज, मोहम्मद मजीद, नाणेच दक्त, बलदेव राज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed