{"_id":"5f9f00e08ebc3e9baa35c28a","slug":"agitaion-jammu-news-jmu222025343","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ में बह गए दड़प पुल का निर्माण कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ में बह गए दड़प पुल का निर्माण कराने की मांग
विज्ञापन
दड़प पंचयात के सरपंच कश्मीरा सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। दड़प पंचायत के सरपंच कश्मीरा सिंह के नेतृत्व में पंचों सहित ग्रामीणों ने बाढ़ में बह गए दड़प पुल का निर्माण कराने की मांग की गई है। इस बारे में रविवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। सरपंच ने कहा कि तीन माह पूर्व बाढ़ के चलते 40 गांव को जोड़ने वाला पुल का निर्माण नहीं कराए जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण कराए जाने के लिए सड़क भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत कराए जाने के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को भी जानकारी दी गई, लेकिन इस दिशा में सिर्फ आश्वासन देने के कुछ नहीं किया गया। इसके चलते उन्हें अब विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दो माह पूर्व क्षेत्र के लोगों द्वारा चंदा करके अस्थायी पुल का निर्माण किया गया, लेकिन नहर में पानी छोड़े जाने पर वह बह गया। उन्होंने कहा कि आरएस पुरा, बिश्नाह, अरनिया क्षेत्र के लोगों को इसी पुल से होकर जम्मू आना-जाना होता रहा है। अब 20 किलोमीटर अधिक सफर करना पड़ रहा है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग करते हुए कहा कि पुल का निर्माण शीघ्र कराया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने आने वाले दिनों में गांव दड़प के इस अहम पुल का निर्माण नहीं कराया तो वह बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए सरकार की नीतियां जिम्मेदार होगी
प्रदर्शन में नायब सरपंच परवीन कुमार, पंच अशवनी कुमार, पंच कुलदीप सिंह, बलविंदर कौर, सोमा देवी सहित क्षेत्र के कई ग्रामीण शामिल रहे।