फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

अवैध खनन पर सरपंच-पंचों ने जताया रोष

विज्ञापन
agitaion
मिट्टी खनन के विरोध में रोष जताते लोग।
आरएस पुरा। बासमती के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध सीमावर्ती क्षेत्र आरएस पुरा में उपजाऊ कृषि भूमि से मिट्टी के अवैध खनन के प्रति रोष व्यक्त करते हुए मंगलवार को पंचायत फतेहपुर में सरंपच व पंचों ने विरोध जताया। फतेहपुर पंचायत सरपंच साक्षी चौधरी की अगुवाई में क्षेत्र की कई पंचायतों के सरपंच व पंचों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपजाऊ मिट्टी के खनन को बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

शामका पंचायत के सरपंच बलकार सिंह नागरा ने कहा कि आरएस पुरा की उपजाऊ कृषि भूमि से लगातार ईंट भट्ठा मालिकों अवैध खनन कर रहे हैं। इसको लेकर कई बार सीमावर्ती पंचायतों के सदस्यों के रोष व्यक्त करने पर प्रशासन से लेकर उपराज्यपाल को भी लिखित में अवगत करा चुके है। इसके बावजूद प्रशासन इसको रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

सरपंच सुरजीत चौधरी ने कहा कि आरएस पुरा क्षेत्र बासमती के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। इसकी उपजाऊ भूमि से लगातार मिट्टी को उठाया जा रहा है। ऐसे में कृषि भूमि को बंजर बनाया जा रहा है। कुछ ईंट का निर्माण करने वाले भट्ठा मालिक सरकारी नियमों को ताक पर रखकर यह सब कर रहे हैं। प्रशासन व पुलिस मौन है। प्रशासन के इसी सुस्त प्रणाली को लेकर सरपंच व पंच सड़क पर उतर आए हैं। अगर जल्द ही प्रशासन इसको लेकर हरकत में नहीं आया तो इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों में आरएस पुरा ब्लॉक की पंचायत के 12 पंचायतों के सरपंच व कई पंच भी मौजूद थे। सरपंच सुरजीत कुमार, सरपंच हंसराज, सरपंच अशोक कुमार, नायब सरपंच नीटू शर्मा, सरपंच शक्ति वाला, सरपंच फतेहचंद आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed