फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

करणी सेना ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
ज्यौड़ियां। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की तरफ से उपराज्यपाल के खिलाफ प्रदर्शन किया प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह ने किया। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोग उपराज्यपाल से अपना फैसला वापस लेने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने ज्यौड़ियां बाजार में जुलूस निकाला। इस दौरान रघुवीर सिंह ने कहा कि जब उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर की कमान संभाली तो हमें खुशी हुई थी कि अब लोगों का भी भला होगा, लेकिन यहां पर जैसे जम्मू के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उपराज्यपाल भी ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने कश्मीर में जाकर कहा कि जो आतंकवादी हथियार छोड़ेंगे उन्हें सरकारी नौकरी दी जाएगी। रघुवीर सिंह ने कहा कि जम्मू के बेरोजगार युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं। उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जम्मू में अस्थायी कर्मचारी दिन रात एक कर कई सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे हैं उनको स्थायी करने की तरफ कोई ध्यान नहीं जा रहा है और आतंकवादियों को नौकरियां देने की बात की जा रही है।
विज्ञापन

रघुवीर सिंह ने कहा कि जब तक एलजी अपना फैसला वापस नहीं लेते हैं तब तक हमारा प्रदर्शन जगह-जगह जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed