आरएस पुरा। केंद्र की तरफ से हाल ही में किसानों के लिए पेश किए बिलों को किसान विरोधी बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार का पुतला जलाया। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी मोहन सिंह ने किया।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हाल ही में जो किसानों के लिए बिल पेश किए हैं वह किसान विरोधी हैं। सरकार ने ऐसे बिल लाकर किसानों को कुचलने का कार्य किया है, जिसे कांग्रेस सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द बिल में संशोधन लाया ताकि देश का किसान खुशहाल हो सके। इस अवसर पर थोड़ू राम, कैप्टन रूपलाल सहित काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद