ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र की पंचायत बरडोह में रविवार को स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व भाजयुमो के जिला महामंत्री सुरेश शर्मा ने किया।
सुरेश शर्मा ने कहा कि गांव चपरेयाल से पंचायत बरडोह जाने वाली सड़क का दो वर्ष पहले नाबार्ड योजना में 1.25 करोड़ रुपये का टेंडर हुआ और एलाटमेंट हुए दो साल बीत जाने पर सिर्फ 13 लाख रुपये का काम हुआ है। चार माह से सड़क बंद पड़ी है और पंचायत बरडोह के लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। इसके बारे में हम लोग कई बार पीडल्ब्यूडी के अधिकारियों को बता चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सुरेश शर्मा ने बताया कि अगर जल्द से जल्द बंद काम को शुरू नहीं किया गया तो पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रदर्शन में पंच रवि कुमार, राजीव कुमार, सोहन लाल, जोगिंदर कुमार, राकेश कुमार, लवली कुमार, गुलशन कुमार और बरडोह के अन्य लोग शामिल रहे रहे।