फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

केंद्रीय यूनिवर्सिटी के कुलपति का पुतला जलाया

विज्ञापन
agitaion
विजयपुर। पैंथर्स पार्टी के पूर्व प्रांतीय प्रधान राजेश पडगोत्रा के नेतृत्व में केंद्रीय यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अशेक आइमा का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में राया, सुचानी, गुढ़ा सलाथिया आदि गांवों के ग्रामीण भी शामिल रहे।
विज्ञापन

राजेश पडगोत्रा ने कहा कि ब्रिगेडियर शहीद राजेंद्र सिंह को नजरअंदाज किया जा रहा है। कई बार हम कह चुके हैं कि केंद्रीय यूनिवर्सिटी में शहीद ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह के नाम की कुर्सी लगाई जाए, लेकिन उन्होंने नजरअंदाज किया। इस कारण यह प्रदर्शन किया गया। मांग की गई कि जल्द से जल्द शहीद ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह के नाम की कुर्सी केंद्र यूनिवर्सिटी में लगाई जाए ताकि कश्मीर के रक्षक का नाम सदा ऊंचा रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। जम्मू-कश्मीर में जितने भी कश्मीरी अधिकारी हैं उन्हें कई विभागों में अधिकारी लगाया जा रहा है। हालांकि कुछ अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं। उसके बावजूद भी इन अधिकारियों को यूनिवर्सिटी, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट, जल शक्ति, बिजली, रेलवे आदि में तैनात किया गया है। यह सब भाजपा की सोची समझी साजिश के तहत हो रहा है। जम्मू के इमानदार अधिकारियों के खिलाफ साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन

पडगोत्रा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाजपा ने इस ओर तत्काल ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में भाजपा और भ्रष्टाचार अधिकारियों के खिलाफ विरोध करेगी। क्योंकि भाजपा मात्र कश्मीर की जनता को लाभ दे रही है। जम्मू की जनता को टैक्स पर टैक्स लगाकर परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में पूर्व सरपंच खजूर सिंह बागल, पंकज सलाथिया, रधवीर सिंह वागल, मोहम्मद परीन, राकेश वर्मा, उपजित सिंह, जोगिंदर शर्मा, प्रवीण जमवाल, कुलपति राज, धीरज कुमार, जीवन सिंह, रोहित शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed