फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

उधमपुर में युवक की हत्या पर बसपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
उधमपुर में जमीनी विवाद में की गई युवक की हत्या के विरोध प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता।
आरएस पुरा। भूमि विवाद में उधमपुर में युवक राहुल कुमार की निर्मम हत्या के विरोध में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को आरएस पुरा क्षेत्र के गांव स्लैड में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के वरिष्ठ नेता तिलक राज भगत ने किया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जितनी निंदा की जाए कम है। क्योंकि दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी जाती है और पुलिस व प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला उधमपुर में भू-माफिया हावी होते जा रहे हैं। उनके निशाने पर समाज के गरीब तथा दलित समाज के लोग हैं। उनसे जबरन जमीन छीनी जा रही है। जल्द से जल्द दोषी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो उनकी पार्टी हर क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन में बोधराज, जीत राज, रविदास, बलवीर कुमार सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed