फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

परगवाल में पेट्रोल पंप पर हंगामा

विज्ञापन
agitaion
परगवाल में पेट्रोल पंप पर हंगामा करते ग्रामीण।
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के किसान एग्रो ऐड के एकमात्र पेट्रोल पंप पर रविवार को क्षेत्र के लोगों ने खूब हंगामा किया। लोगों ने आरोप लगाया की पंप पर डीजल में मिट्टी के तेल की मिलावट की गई है। इससे उनकी गाड़ियां खासकर ट्रैक्टर खराब हो गए हैं। देखते ही देखते वहां काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

इस मौके पर परगवाल के सरपंच रामस्वरूप शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। हंगामा बढ़ते देख परगवाल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मौके पर ही उन्होंने सिंटेक्स की टंकी में मिट्टी का तेल भरा पाया, जिससे हंगामा और बढ़ गया। पेट्रोल पंप मालिक को भी मौके पर बुलाया गया और पंप पर मिट्टी का तेल कैसे पहुंचा, इसके बारे में पूछताछ की गई। उन्होंने इसकी जानकारी नहीं होने की बात कही। इसके बाद सभी को पुलिस पोस्ट परगवाल लाया गया, और चौकी प्रभारी मदन लाल शर्मा ने अगले आदेश तक पेट्रोल पंप बंद रखने का निर्देश दे दिया। प्रदर्शनकारी आरोप लगा रहे थे कि यह सब पेट्रोल पंप के मालिक की मिलीभगत से हो रहा है, जबकि मालिक इसकी जानकारी नहीं होने की बात करता रहा। काफी देर तक हंगामा होता रहा, जिसके बाद लोगों ने पेट्रोल पंप के मालिक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है, अगर कोई इसमें दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बाद हंगामा खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed