फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

नहर की सफाई कार्य को सरपंच और किसानों ने रुकवाया

विज्ञापन
agitaion
शहर की सफाई ठीक ना होने के कारण चक बनाके सरपंच सुरजीत सिंह चौधरी स्थानीय किसान सिंचाई विभाग के अध?
बिश्नाह। गांव चकबाना में नहर की सफाई को लेकर सिंचाई विभाग और ग्रामीण आमने-सामने आ गए। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग की तरफ से जेसीबी से कराई जा रही नहर की सफाई कार्य को रुकवा दिया। इसे लेकर अधिकारियों और ग्रामीणों में काफी बहसबाजी हुई।
विज्ञापन

चकबाना गांव में बुधवार को उस समय माहौल गर्म हो गया जब सिंचाई विभाग की तरफ से नहरों की सफाई कराई जाने लगी। नहर की सफाई जेसीबी मशीन से कराई जा रही थी। इस बीच सरपंच सुरजीत चौधरी और उनके साथ सैकड़ों किसान मौके पर पहुंच गए और उन्होंने सिंचाई विभाग पर आरोप लगाया कि नहरों की सफाई के नाम पर लीपापोती की जा रही है। नहरें गंदगी से भरी पड़ी हैं। किसानों और सरपंच ने नहर की सफाई के कार्य को बंद करा दिया और कहा कि सिंचाई विभाग नहरों की सफाई ठीक ढंग से नहीं करता। सफाई के नाम पर लीपापोती नहीं करने देंगे। इस दौरान उनकी सिंचाई विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर नसीब चंद से बहसबाजी भी हुई। लोगों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

चकबाना के सरपंच सुरजीत सिंह चौधरी ने कहा कि कई साल से नहर की सफाई ठीक ढंग से नहीं हो पाई है। उनकी पंचायत में अधिकतर किसान फसलों को नहर में फैली गंदगी के कारण सिंचाई नहीं कर पाते हैं। नहरों की सफाई किसानों का मूलभूत अधिकार है। सिंचाई विभाग हमें इस अधिकार से वंचित करता रहा है, जो बर्दाश्त नहीं होगा। ग्रामीणों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के बीच हुए हंगामे की सूचना पुलिस को भी मिली तो पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और किसी तरह किसानों को शांत कराया। किसानों का कहना है कि वह नहर की सफाई अच्छी तरह कराएंगे अन्यथा जैसी है वैसी ही रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed