फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

जेडईओ के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

विज्ञापन
agitaion
शिक्षा विभाग ज्यौडियां के अधिकारी के खिलाफ पंचायत बकोर के लोगों ने किया प्रदर्शन
ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत बकोर के लोगों ने मंगलवार को गर्ल्स मिडिल स्कूल तथा ब्वायज मिडिल स्कूल में स्टाफ की कमी को लेकर जेडईओ के खिलाफ सड़क पर उतर आए। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

पंचायत निवासी बुजुर्ग राम सिंह ने बताया कि स्कूल में बच्चों के कहने पर हमने पंचायत के लोगों के साथ मंगलवार को स्कूल का दौरा किया। वहां पाया कि दोनों स्कूलों में स्टाफ की कमी है। लड़कियों के स्कूल में सिर्फ एक ही अध्यापिका है। अन्य स्टाफ दूसरे स्थानों पर अटैच हैं। राम सिंह ने बताया कि जहां केंद्र सरकार देश में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दावे कर रही है, चिकित्सा और इंजीनियरिंग की पढ़ाई को हिंदी में कर रही है, लेकिन यहां स्कूलों में पढ़ाने वाला कोई नहीं है। हमारे बच्चों के भविष्य पर खतरा मंडराता दिख रहा है। यह सब जेडईओ की लापरवाही का नतीजा है।
विज्ञापन

बकोर निवासी प्रदीप सिंह सहित अन्य कई लोगों ने बताया कि पंचायत के दोनों स्कूलों में स्टाफ की कमी है। हम लोग इस विषय में जेडईओ से भी कई बार बात कर चुके हैं। इसके बावजूद स्कूल में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए कोई भी पहल नहीं की जा रही है। हम लोगों के साथ अधिकारी की तरफ से टालमटोल किया जाता है। हम लोग बच्चों के भविष्य को लेकर बहुत परेशान हैं। कुछ अभिभावक की तरफ से बच्चों को निकाल कर किसी अन्य स्कूल में प्रवेश कराने का भी मन बनाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अगर जल्द स्टाफ की कमी को पूरा नहीं किया गया तो हम मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बकोर के दोनों मिडिल स्कूल एक साथ काम कर रहे हैं। वहां आठ अध्यापक पढ़ा रहे हैं।
-मदन लाल, जेडईओ, ज्यौड़ियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed