{"_id":"6289436399443e4ead5807fe","slug":"agitaion-akhnoor-news-jmu2603037146","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की मौत के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की मौत के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अखनूर में छात्रा की मौत के विरोध में प्रदर्शन करते डिग्री कालेज के विद्यार्थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। डिग्री कॉलेज के गेट के सामने शुक्रवार को तेज गति से डंपर की चपेट में आने से छात्रा निहारिका की मौत हो गई। शनिवार को कॉलेज छात्रों ने सौहल मेन रोड पर धरना देकर एक घंटे मार्ग अवरूध किया। मांग की कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, मृतक छात्रा के परिवार मुआवजा दिया जाए। पुलिस के हस्तक्षेप पर प्रदर्शन खत्म कराया।
शनिवार को गांव पलवां में डिग्री कॉलेज खुलते ही बड़ी संख्या में छात्रों ने कॉलेज के गेट के सौहल रोड पर एकत्रित होकर धरना दिया और नारेबाजी की। मांग की कि चालक को कड़ी सजा दी जाए, परिवार वालों को मुआवजा सहित स्पीड ब्रेकर बनाया जाए।
प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि डिग्री कॉलेज मेन रोड पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने पर चालक तेज गति से वाहन चलते हैं, जबकि रोज सैकड़ों की संख्या में छात्रों की आवाजाही होती है। स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड नहीं होने पर आए दिन इस रोड पर हादसे होते रहते हैं। प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद भी समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि गिरफ्तार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और मृतक छात्रा के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।