फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

छात्रा की मौत के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
अखनूर में छात्रा की मौत के​ विरोध में प्रदर्शन करते डिग्री कालेज के विद्यार्थी।
अखनूर। डिग्री कॉलेज के गेट के सामने शुक्रवार को तेज गति से डंपर की चपेट में आने से छात्रा निहारिका की मौत हो गई। शनिवार को कॉलेज छात्रों ने सौहल मेन रोड पर धरना देकर एक घंटे मार्ग अवरूध किया। मांग की कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, मृतक छात्रा के परिवार मुआवजा दिया जाए। पुलिस के हस्तक्षेप पर प्रदर्शन खत्म कराया।
विज्ञापन

शनिवार को गांव पलवां में डिग्री कॉलेज खुलते ही बड़ी संख्या में छात्रों ने कॉलेज के गेट के सौहल रोड पर एकत्रित होकर धरना दिया और नारेबाजी की। मांग की कि चालक को कड़ी सजा दी जाए, परिवार वालों को मुआवजा सहित स्पीड ब्रेकर बनाया जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि डिग्री कॉलेज मेन रोड पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने पर चालक तेज गति से वाहन चलते हैं, जबकि रोज सैकड़ों की संख्या में छात्रों की आवाजाही होती है। स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड नहीं होने पर आए दिन इस रोड पर हादसे होते रहते हैं। प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद भी समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि गिरफ्तार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और मृतक छात्रा के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed