फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

छंब के लोगों ने परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के खिलाफ भरी हुंकार

विज्ञापन
agitaion
ज्यौड़ियां। खौड़ में शनिवार को क्षेत्र के लोगों ने परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के खिलाफ विरोध जताया। लोगों ने कहा कि परिसीमन आयोग ने अपनी रिपोर्ट में छंब विधानसभा क्षेत्र का नाम बदल कर खौड़ कर दिया। छंब से परगवाल को हटा कर अखनूर से जोड़ दिया और खौड़ के साथ मैरा मांदरिया और चौकी चेहरा को जोड़ा दिया है। वह हमें मंजूर नहीं है। हम इस फैसले को सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि परगवाल खौड़ का अटूट अंग है। जबसे देश आजाद हुआ है तबसे परगवाल छंब के साथ रहा है। अब परगवाल को हम अलग नहीं होने देंगे और जो मैरा मांदरिया और चौकी चेहरा को हमारे साथ जोड़ा जा रहा है वह भी आयोग का गलत फैसला है। क्योंकि क्षेत्रों की अदला-बदली जनता की समस्याओं को कम करने के लिए की जाती हैं न कि समस्याओं को बढ़ाने के लिए। खौड़ मुख्यालय का मैरा मांदरिया और चौकी चेहरा से करीब सौ किलोमीटर से भी अधिक दूरी का फासला होगा और अगर दोनों तरफ के लोगों को इधर उधर जाना होगा तो काफी मुश्किलें होंगी। इसलिए आयोग अपने इस फैसले को वापस ले।
विज्ञापन

इस मौके पर सरपंच गीता देवी, पठान सिंह, राम सरूफ, डोगरा सदर सभा के प्रधान सुखदेव सिंह भाऊ, सेवानिवृत्त लेक्चरर सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed