{"_id":"61cf58e07cbd31298303b974","slug":"agitaion-akhnoor-news-jmu2509768154","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौड़ कालियां के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौड़ कालियां के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खौड में प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात करते एसएचओ खौड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। खौड़ कालियां के लोगों ने शुक्रवार सुबह खौड़ बाजार के यातायात को अवरुद्ध कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते खौड़ में लगभग आधा घंटा तक यातायात बंद रहा। इस बीच तहसीलदार मोनिका शर्मा ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शन कर रहे लोगों की बात को सुना।
लोगों ने बताया कि बिजली विभाग की तरफ से उनके कनेक्शन काट दिए गए हैं। इसके चलते रात भर वह अंधेरे में रहे। तहसीलदार ने लोगों की सुनने के बाद बिजली अधिकारियों को फोन कर बुलाया। एईई पुरुषोत्तम अबरोल ने बताया कि वीरवार को सब डिविजन-3 ज्यौड़ियां की तरफ से मोहल्ला कालियां में अवैध रूप से बिजली जलाने तथा बिल का भुगतान नहीं करने वालों के कनेक्शन काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि लोग बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इसके चलते हमें उच्च अधिकारियों के कहने पर कार्रवाई करनी पड़ रही है।
तहसीलदार ने लोगों को शांत करने तथा यातायात बहाल करने को लेकर बिजली विभाग से लोगों की बिजली को सुचारु करने के लिए कहा। लोगों से भी कहा कि बिल का भुगतान जल्द करें। एईई पुरुषोत्तम अबरोल ने बताया कि जो लोग बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। हीटर लगा रहे हैं या अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। हमारी सभी से अपील है कि कनेक्शन लें, हीटर न लगाएं, बिल का भुगतान करें।