{"_id":"60c653d38ebc3e791028b9cd","slug":"agitaion-akhnoor-news-jmu237261093","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलांवाला-ज्यौड़ियां सड़क की मरम्मत के लिए ऑनलाइन प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलांवाला-ज्यौड़ियां सड़क की मरम्मत के लिए ऑनलाइन प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। पलांवाला से ज्यौड़ियां तक की जर्जर सड़क से 25 पंचायतों के लोग जूझ रहे हैं। इस सप्ताह सरकार तथा प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग करते हुए ऑनलाइन प्रदर्शन किया जा रहा है। वे इस सप्ताह को ब्लैक वीक के रूप में मना रहे हैं।
इस विषय में समाजसेवी सुखदेव सिंह, जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी खौड़ अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, मननू चहल तथा पूर्व सरपंच राकेश चौधरी ने बताया कि हमने इस जर्जर सड़क की मरम्मत कराने के लिए सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया, रोड जाम की, सांसद जुगल किशोर से लेकर केंद्र सरकार के मंत्रियों से अपील की, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। सड़क की हालत कई साल से ज्यों की त्यों बनी है। सरकार क्षेत्र के लोगों को बेवकूफ बना रही है। सरकार की नाकामी दिखाने के लिए और शर्मसार करने के लिए इस बार हमने यह अनोखा रास्ता अपनाया है।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि छंब तथा ज्यौड़ियां क्षेत्र की 25 पंचायतों के लोग इस जर्जर हालत सड़क का सामना कर रहे हैं। सड़क पर बने गड्ढों से हमारे वाहन भी टूट रहे हैं और बसों तथा अपने निजी वाहनों पर हर रोज इस सड़क पर से सफर कर रहे लोगों को रीढ़ की हड्डी में समस्याएं बन गई हैं। बता दें कि ऑनलाइन प्रदर्शन में हमने एक लोगो बनाया है। इसको वाट्सएप ग्रुप में भेज कर लोगों को दिखाया जा रहा है। उनकी राय मांगी जा रही है।