{"_id":"d0b9a5536bfd67140dfd3b6e0436d766","slug":"again-protestors-shown-is-and-pak-flags-in-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में फिर लहराए पाक और आईएस के झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में फिर लहराए पाक और आईएस के झंडे
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 18 Dec 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के पुराने शहर में शुक्रवार को एक बार फिर लहराए गए पाकिस्तान और आतंकी संगठन आईएस के झंडे। इलाके में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर भिड़ंत हुई।
विज्ञापन
घटना श्रीनगर के पुराने शहर के नौहट्टा इलाके की है, जहा ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में जुमा की नमाज खत्म होने के बाद करीब एक दर्जन नकाबपोश युवा हमेशा की तरह एक बिल्डिंग पर चढ़े और उन्होंने पाक के साथ-साथ आतंकी संगठन आईएस के झंडे भी लहराए।
विज्ञापन
कुछ झंडों पर आईएसआईएस इस बैक और कुछ पर आईएसआईएस-जेके लिखा था। इसके अलावा युवाओं द्वारा बगदादी के पोस्टर भी दिखाए।
इन युवाओं ने आजादी के हक में और आईएस के समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने नाइजीरिया में हुए कत्लेआम पर भी विरोध जताया।
जब प्रदर्शनकारियों द्वारा एक रैली निकालनी चाही तो पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी, जिसे देख प्रदर्शनकारियों द्वारा धक्का-मुक्की की गई और बाद में पुलिस पर जमकर पत्थर भी बरसाए। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले भी दागे गए।
विज्ञापन
इस प्रदर्शन के चलते इलाके में तनावपूर्ण हालात पैदा हो गए और इलाके की सभी दुकानें बंद रहीं।। ट्रैफिक भी प्रभावित रहा।
इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। गौरतलब है कि नौहट्टा के अलावा गोजवारा, खान्यार, सराफ कदल के साथ साथ अन्य आसपास इलाकों में भी स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।