{"_id":"59a419034f1c1bb8018b456b","slug":"afzal-guru-squawid-behind-pulwama-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमला:जैश-ए-मोहम्मद के अफजल गुरु स्क्वायड का हाथ होने का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमला:जैश-ए-मोहम्मद के अफजल गुरु स्क्वायड का हाथ होने का शक
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 28 Aug 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
आतंकी
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा पुलिस लाइन में हुए फिदायीन हमले में जैश-ए-मोहम्मद के अफजल गुरु स्क्वायड का हाथ माना जा रहा है। जिस बिल्डिंग में आतंकी मारे गए उसमें आतंकियों ने दीवार पर कोयले से एजीएस-अफजल गुरु का इंतकाम लिखा हुआ पाया गया है।
विज्ञापन
आपको हम बता दें कि जैश द्वारा अफजल गुरु स्क्वायड (एजीएस) का गठन अफजल को फांसी दिए जाने के बाद किया गया था। घाटी में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाकर अफजल गुरु की मौत का बदला लेने के लिए इस स्क्वायड का गठन किया गया था।
विज्ञापन
इससे पहले भी पिछले साल उत्तरी कश्मीर में घुसपैठ के दौरान कुछ आतंकी मारे गए थे जिनके पिट्ठू बैग पर अफजल गुरु स्क्वायड लिखा हुआ पाया गया था।