{"_id":"5a06c8104f1c1bdb538bc776","slug":"after-video-viral-of-terrorists-security-forces-started-search-operation-in-22-villages-of-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैश और हिजबुल के आतंकियों द्वारा हथियारों की नुमाइश के दो नए वीडियो वायरल, मचा हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैश और हिजबुल के आतंकियों द्वारा हथियारों की नुमाइश के दो नए वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 11 Nov 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
घाटी में जैश तथा हिजबुल के दो नए वीडियो वायरल हुए हैं। माना जा रहा है कि दोनों वीडियो घाटी में अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए वायरल किए गए हैं। पुलिस वायरल हुए वीडियो की सच्चाई जानने के लिए तलाशी अभियान चला रही है।
विज्ञापन
जैश के विदेशी आतंकियों के वायरल वीडियो में चार आतंकी हथियारों के साथ फोटो खिंचवाते हुए दिख रहे हैं। पांचवां आतंकी वीडियो बना रहा है, जिसकी उन्हें साथ बैठकर ग्रुप फोटो खिंचवाने तथा हथियारों की नुमाइश करने की आवाज को सुना जा सकता है। एक आतंकी इशारों से कुछ समझा रहा है जो स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि यह वीडियो उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर शमसावाड़ी पहाड़ी का है। अब यह ग्रुप दक्षिणी कश्मीर तक पहुंच गया है। एक अन्य वायरल वीडियो में हिजबुल के दो आतंकी मोटरसाइकिल पर दिख रहे हैं। पीछे बैठा आतंकी दो एके 47 राइफल लिए हुए है। आतंकियों के दो वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि जैश तथा हिजबुल आतंकियों के हथियारों के साथ वीडियो वायरल होने के बाद दक्षिणी कश्मीर के शोपियां और बडगाम जिले के 22 गांवों में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। कई घंटे तक तलाशी ऑपरेशन चलाने के बाद आतंकियों का कोई सुराग हाथ न लगने पर ऑपरेशन को स्थगित कर दिया गया।
सुरक्षाबलों ने सुबह शोपियां जिले के कदगाम, बर्बुग, चितरविच, इमाम साहिब, हिल्लो, मनिहाल, अमरबुग, बादिमर्ग, यम्राच, मुंड गोफान, वुयन, डीके पोरा आदि गांवों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।