फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After two months of weekend curfew, whole Jammu city opened night curfew will continue

जम्मू: दो माह बाद आज पूरा शहर खुला, जारी रहेगा रात्रि कर्फ्यू

Mon, 21 Jun 2021 02:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 21 Jun 2021 02:26 PM IST
सार

जिला प्रशासन के अनुसार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करवाने के लिए पुलिस प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियों की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
After two months of weekend curfew, whole Jammu city opened night curfew will continue
जम्मू शहर में खुले बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण विभाग की राज्य कार्यकारी समिति के नए दिशानिर्देशानुसार सोमवार को जिला जम्मू में वीकेंड कर्फ्यू के खत्म होने के साथ आउटडोर दुकानें खुल गईं। इसमें प्रात 7 बजे से सायं 7 बजे तक प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति है। जिले में रात 8 बजे से प्रात 7 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। इसके अलावा जिले में समिति की अन्य गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। लेकिन सभी बाजारों के एक साथ खुलने से जिला प्रशासन के लिए सामाजिक दूरी और अन्य कोविड प्रोटोकॉल का पालन करवाना बड़ी चुनौती है। 

विज्ञापन


इससे पहले जिले में समूह 1 और समूह 2 की श्रेणी में प्रतिष्ठानों को अलग अलग दिन में खोला जा रहा था, जबकि गत शुक्रवार को सभी रिटेल प्रतिष्ठान खोले गए थे। बाजारों के खुलने से आगामी दिनों में खरीदारों की भीड़ उमड़ना लाजमी है। खासतौर पर पुराने शहर के सिटी चौक, पुरानी मंडी, राज तिलक रोड, मोती बाजार, पक्का डंगा, लिंक रोड, रघुनाथ बाजार, कनक मंडी, जैन बाजार, चौक चबूतरा, शास्त्रीनगर, गांधीनगर, तालाब तिल्लो, जानीपुर आदि इलाकों में भारी भीड़ के चलते अक्सर जाम की स्थिति रहती है।
विज्ञापन


कोविड विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना संक्रमण के प्रसार नियंत्रण है, लेकिन अगर बाजारों में भीड़ बढ़ती है और कोविड प्रोटोकॉल का पालन न होने पर अगले कुछ हफ्तों में संक्रमित मामलों में फिर बढ़ोतरी हो सकती है। इसमें मृत्युदर में भी बढ़ोतरी होगी। आगामी महीनों में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका भी जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed