फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   after the ban of new gun licence in jammu kashmir licence are been issued in governor rule

J&K: प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से जारी हो रहे हैं गन लाइसेंस, राज्यपाल प्रशासन में हो रहा गोरखधंधा

Tue, 04 Dec 2018 09:52 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 04 Dec 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
after the ban of new gun licence in jammu kashmir licence are been issued in governor rule
सीबीआई केस और गन लाइसेंस जारी करने पर प्रतिबंध के बाद भी पुरानी तारीख पर करीब चार हजार गन लाइसेंस जारी कर दिए गए। गन डीलर, फैक्ट्री मालिकों और जिला अधिकारियों की मिलीभगत से धड़ल्ले से गन लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। राज्यपाल प्रशासन में भी कई जिलाधीश गन लाइसेंस जारी करने का गोरखधंधा कर रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार फर्जी गन लाइसेंस जारी करने के मामले में सुर्खी में रहे जम्मू कश्मीर से मई महीने से रामबन व गांदरबल जिलों से गन लाइसेंस जारी किए गए। सभी लाइसेंस सेना के जवानों के नाम से जारी हुए, जिनकी ड्यूटी जम्मू कश्मीर के किसी भी जिले में नहीं रही। हालांकि इससे पहले भी जम्मू कश्मीर से फर्जी गन लाइसेंस जारी करने का भंडाफोड़ हुआ था। भंडाफोड़ होने के दौरान एक चर्चित व्यक्ति को राजस्थान पुलिस ने गुरूग्राम से पकड़ा था। राजस्थान पुलिस ने आपरेशन जुबैदा चलाया कई फर्जी मोहरें और दस्तावेज जब्त किए। हालांकि गन लाइसेंस जारी करने के लिए आनलाइन फार्म भरने का नया प्रावधान तैयार किया गया था। 
विज्ञापन


नए प्रावधानों की भी उड़ रहीं धज्जियां
नए प्रावधान की भी गन लाइसेंस बनाने वाले रैकेट ने धज्जियां उड़ा दीं। लाइसेंस बनाने के मामले में रियासत से अन्य कई राज्यों तक जाल फैला हुआ हैै। सूत्रों के अनुसार नवंबर माह में ही रामबन से 1500, बांडीपोरा से 2500 और शोपियां से 1000 लाइसेंस जारी किए गए। इससे पहले भी कश्मीर के एक जिले से अगस्त माह में एक साथ 4000 लाइसेंस जारी कर दिए गए। हालांकि इसकी संख्या अधिक होने की भी पुष्टि की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीस हजार में बन रहे हैं लाइसेंस

गन लाइसेंस जारी करने के लिए गन डीलर बीस हजार रुपये प्रति लाइसेंस ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि पैसे लेने के बाद डीलर अपनी ही दुकान से सेना के जवानों को गन बेच रहे हैं। एक गन की कीमत आठ से दस हजार रुपये है। उसे भी 25 हजार तक में बेचा जा रहा है। गन और लाइसेंस देने के लिए करीब 50 हजार रुपये खर्च हो रहे हैं।

सीबीआई की जांच ठंडी पड़ी
फर्जी गन लाइसेंस मामले में चंडीगढ़ में दर्ज आरसी चार, छह और सात का भी अभी तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है। सीबीआई ने केवल गन लाइसेंसों की जांच करने के बाद सेना के हेडक्वार्टर को पत्र लिखकर अपनी औपचारिकताएं पूरी की हैं। सीबीआई की टीम सितंबर महीने में जम्मू आई और केवल पूर्व डीसी राजीव रंजन से ही पूछताछ की और वापस लौट गई। राजस्थान, जम्मू कश्मीर सरकार की सिफारिश के बाद केस को सीबीआई को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed