फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After terrorist incidents in South Kashmir, DGP said - take tough action against terrorist

दक्षिण कश्मीर में आतंकी वारदतों के बाद डीजीपी बोले- अशांति फैलाने वालों के खिलाफ करें कठोर कार्रवाई

Fri, 18 Oct 2019 01:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 18 Oct 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
After terrorist incidents in South Kashmir, DGP said - take tough action against terrorist
डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला, फाइल

दक्षिण कश्मीर में तीन दिन में एक सेब व्यापारी समेत तीन गैर प्रांतीय लोगों की हत्या के बाद डीजीपी दिलबाग सिंह ने अशांति फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शोपियां जिले में इन घटनाओं के बाद उत्पन्न कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए गुरुवार को डीजीपी दिलबाग सिंह, आईजी कश्मीर एसपी पाणि व अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


सिंह ने कहा कि इन घटनाओं में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने इस तरह के बर्बर कृत्य की निंदा की है और पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं। पूरे जम्मू और कश्मीर की स्थिति में सुधार हो रहा है, हालांकि पाकिस्तान घाटी में अशांति पैदा करने के लिए और अधिक आतंकवादियों की घुसपैठ करवाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


डीजीपी ने पुलिस,  सेना और सीआरपीएफ के सभी फील्ड कमांडरों को स्थानीय फल व्यापारियों के परामर्श से अतिरिक्त सुरक्षा उपाय करने का निर्देश दिया। कहा, घाटी से बाहरी बाजारों में सेब पहुंचाने के लिए लोडिंग प्वाइंट की पहचान कर ली गई है, जहां नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावी तंत्र विकसित करने के निर्देश

उन्होंने लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक प्रभावी तंत्र विकसित करने के लिए कहा है। हर दिन सैकड़ों फलों के ट्रक लदे बाहर भेजे जा रहे हैं।  बैठक में ब्रिगेडियर अजय कटोच, सीआरपीएफ के कमांडिंग अफसर, सशस्त्र पुलिस और शोपियां के एसएसपी संदीप चौधरी समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डीजीपी ने वीरवार को शोपियां, इमामसाहिब और जियानपोरा का दौरा किया। पुलिस स्टेशनों का निरीक्षण किया। सीआरपीएफ, सशस्त्र पुलिस और सेना के अधिकारियों और जवानों के साथ बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed