{"_id":"5f89fe778ebc3e8cba6c3ce3","slug":"after-surrender-army-officer-speaks-to-terrorist-and-said-no-matter-mistake-happens","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार ने भी आतंकी जहांगीर से की मुलाकात, सुरक्षाबलों का किया धन्यवाद, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार ने भी आतंकी जहांगीर से की मुलाकात, सुरक्षाबलों का किया धन्यवाद, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Sat, 17 Oct 2020 01:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:41 AM IST
सार
- बडगाम के चड़ूरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान सेना की अपील पर आतंकी ने किया आत्मसमर्पण
- परिवार ने भी आतंकी जहांगीर से की मुलाकात, सुरक्षाबलों का किया धन्यवाद, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
विज्ञापन
समर्पण के बाद...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बडगाम के चडूरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुक्रवार को हुई मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों की ओर से दिखाई गई मानवता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें दिख रहा है कि कैसे सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने एक स्थानीय आतंकी से आत्मसमर्पण करवाया। इस युवक की जान बचाने पर परिवार वालों ने सुरक्षाबलों का धन्यवाद भी किया।
विज्ञापन
करीब 2 मिनट 9 सेकेंड के इस वीडियो में सेना के एक अधिकारी ऑपरेशन के दौरान बार-बार आतंकी को हथियार छोड़कर बाहर आने को कह रहे हैं। इतना ही नहीं पहले छोटे और फिर उसका नाम जहांगीर पुकारते हुए उससे कहते सुनाई दे रहे हैं कि इधर आ जा। वीडियो में दिख रहे सेना के अधिकारी की पूरी कोशिश है कि उसपर कोई गोली न चलाए, वह बार-बार जोर-जोर से कह रहे हैं कि कोई फायर नहीं करेगा। अधिकारी ने एक बार तो वायरलेस पर आदेश दिया कि ऑल पार्टी क्वाइट्स।
विज्ञापन
इसके बाद आतंकी जहांगीर को जर्सी छोड़कर और हथियार नीचे रखने के बाद सेना ने उसे अपनी ओर आने को कहा। वीडियो में आतंकी उनकी ओर आता दिखता है। अधिकारी ने कहा, इधर आ जाओ कुछ नहीं होगा। साथ ही उससे यह भी पूछा कि कोई और तो नहीं था और उसने अपना हथियार कहां रखा है। आतंकी ने दूर सेब के बगीचे की ओर इशारा करते कहा कि वहां पर है।
विज्ञापन
आतंकी जहांगीर बोला-अल्ताफ ने दिया हथियार, कहा - इंतजार करना
जैसे ही आतंकी अधिकारी के करीब पहुंचा तो अधिकारी ने उससे कहा कि कोई बात नहीं गलती हो जाती है। और अपने एक जवान से आतंकी के लिए पानी लाने को कहा। साथ ही सभी जवानों से आतंकी से दूरी बनाए रखने और मारपीट न करने को भी कहा। अधिकारी ने जब उससे पूछा तो जहांगीर ने कहा कि अलताफ ने हथियार दिया और कहा कि यहां इंतजार करना, लेकिन वह नहीं आया।
बच्चे को संभाल कर रखना
आत्मसमर्पण के बाद जहांगीर के परिवार वाले मौके पर बुलाए गए। वीडियो में जहांगीर के चाचा उसे गले लगाते दिखाई दे रहे हैं और सबके चेहरों पर खुशी दिखी कि इसे ज़िंदा पकड़ लिया गया। सेना के अधिकारियों ने कहा कि अब बच्चे को संभाल कर रखें। इस पर चाचा ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो उनकी लाश पहले गिरेगी।