{"_id":"60203d658ebc3e4c88540198","slug":"after-srinagar-alliance-in-your-party-and-bjp-in-reasi-too-reasi-news-jmu228643853","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर के बाद रियासी में भी अपनी पार्टी और भाजपा में गठबंधन!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर के बाद रियासी में भी अपनी पार्टी और भाजपा में गठबंधन!
विज्ञापन
रियासी। श्रीनगर में डीडीसी अध्यक्ष चुनाव में भाजपा और अपनी पार्टी के गठबंधन से साफ हो गया है कि रियासी में भी भाजपा जेकेएपी के समर्थन से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुुर्सी पाने में सफल हो जाएगी।
10 दिसंबर को मिनी सचिवालय में होने वाले चुनाव में भाजपा दोनों पदों को सर्वसहमति से जीतने की कोशिश् में लगी है। डीडीसी चुनाव में भाजपा सात सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। ब्लॉक पैंथल, कटड़ा, पौनी, पौनी ए, भमाग, अरनास व जिजबगली से भाजपा के सदस्य जीते हैं। वहीं, अपनी पार्टी के प्रदेश उपप्रधान एवं पूर्व मंत्री एजाज अहमद खान ने थुरू व यासमीन बाजी ने चसाना से जीत हासिल की है। ब्लॉक रियासी, माहौर व चसाना से नेशनल कांफ्रेंस के सदस्यों ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के एकमात्र सदस्य माहौर ए से जीता है और एक ब्लॉक से निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारी है।
प्रदेश में उपजे समीकरण के बाद और गुपकार गठबंधन को जवाब देने के लिए जिले में भी अपनी पार्टी व भाजपा का गठबंधन तय माना जा रहा है। भाजपा ने भमाग से जीते सर्राफ सिंह नाग को अध्यक्ष और जिज बगली के सदस्य अब्दुल रशीद को उपाध्यक्ष के लिए नामित किया है। दोनों अपनी पार्टी के दो सदस्यों के साथ ही एक और सदस्य का सर्मथन प्राप्त कर सकते हैं। अभी तक किसी अन्य दल के सदस्य ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी पाने के लिए अपनी दावेदारी पेश नहीं की है।