{"_id":"5c598f45bdec22739f7571b5","slug":"after-pm-modi-rally-in-jammu-amit-shah-will-conduct-bjp-party-workers-meeting-on-24-february","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के बाद अब शाह भरेंगे जम्मू के भाजपाइयों में जोश, 24 फरवरी को होगा कार्यकर्ता सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के बाद अब शाह भरेंगे जम्मू के भाजपाइयों में जोश, 24 फरवरी को होगा कार्यकर्ता सम्मेलन
Tue, 05 Feb 2019 06:57 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 05 Feb 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जम्मू में कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। 24 फरवरी को उनका कार्यक्रम तय है। वे कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान सभी को चुनाव जीतने के गुर बताने के साथ ही प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लेंगे। संघ के पदाधिकारियों से भी राय-मशविरा कर पार्टी की जमीनी हकीकत जानने की कोशिश करेंगे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने बताया कि अमित शाह के 24 फरवरी को आने की सहमति मिल गई है। इस दिन कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन केवल जम्मू के कार्यकर्ताओं का होगा। यहां के 50-60 हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
सूत्रों का कहना है कि शाह अपने दौरे के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होने के साथ ही प्रबुद्ध नागरिकों से भी फीडबैक लेंगे। सांसद की लोगों तक कितनी पहुंच है तथा वे जनता की अपेक्षाओं पर कितने खरे उतरे हैं, इसका भी आकलन करेंगे। वे पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। चुनावों के मद्देनजर केंद्र की योजनाओं तथा मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाकर भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करने की भी रणनीति बनाई जाएगी।

विजयपुर महारैली में उमड़ी भीड़ से भाजपाई गदगद
प्रधानमंत्री की विजयपुर महारैली में उमड़ी भारी भीड़ से भाजपाई गदगद हैं। खासकर महिलाओं व युवाओं की फौज से लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव में क्लीन स्वीप की उम्मीद जगी है। पार्टी के रणनीतिकारों को विश्वास है कि मोदी मैजिक से यह स्पष्ट है कि जम्मू-कश्मीर में भी आने वाली सरकार भाजपा की होगी।