फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After One Year Admission at 180 MBBS Seats in GMC

Jammu News: एक साल बाद फिर जीएमसी में 180 एमबीबीएस सीटों पर होगा दाखिला

विज्ञापन
After One Year Admission at 180 MBBS Seats in GMC
पिछले साल अतिरिक्त चार सीटों के कारण एनएमसी ने आठ सीटों में कर दी थी कटौती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मेडिकल विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। एक साल बाद वर्ष 2024-25 के अकादमिक सत्र से जम्मू मेडिकल कालेज (जीएमसी) की सभी 180 एमबीबीएस सीटों पर छात्रों का दाखिला किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की ओर से जीएमसी प्रशासन को सभी एमबीबीएस सीटों के नवीनीकरण के लिए लेटर आफ परमिशन (एलओपी) जारी किया गया है।
वर्ष 2022-23 के अकादमिक सत्र में जीएमसी प्रशासन की ओर से कुल सीटों में अतिरिक्त चार सीटों की वृद्धि से 184 सीटों पर दाखिला कर दिया गया था, जिस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए एनएमसी ने वर्ष 2023-24 के अकादमिक सत्र में जीएमसी जम्मू की आठ एमबीबीएस सीटों में जुर्माने के तौर पर कटौती कर दी थी। जीएमसी की कुल 180 एमबीबीएस सीटों में 15 प्रतिशत आल इंडिया कोटा (27) से आती हैं, जबकि अन्य 85 प्रतिशत सीटें 153 कालेज में जेकेबीओपीईई के माध्यम से भरी जाती हैं। अतिरिक्त चार सीटें बढ़ाने के मामले में फिलहाल किसी अधिकारी की जिम्मेदारी तय नहीं की गई है जबकि इसके लिए जीएमसी प्रशासन और नए मेडिकल कालेज (समन्वयक) डाॅ. यशपाल शर्मा की अध्यक्षता में बनी समिति ने जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी। जीएमसी जम्मू को आठ एमबीबीएस सीटें वापस मिलने से जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त विद्यार्थियों को जीएमसी में डाॅक्टर बनने का सपना पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन

जीएमसी के प्रिंसिपल डाॅ. आशुतोष गुप्ता का कहना है कि जीएमसी प्रशासन आठ एमबीबीएस सीटें वापस लेने के लिए नियमित तौर पर एनएमसी से संपर्क में था। आठ सीटें वापस आ जाने से प्रदेश के मेडिकल विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। भविष्य में अतिरिक्त सीटों जैसे मामलों को रोकने के लिए भर्ती प्रबंधन में पारदर्शिता को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed