फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After Murder Dead Body Accused Throw the Body in dig

Jammu News: तौलिए से गला घोंट कर की टैक्सी चालक की हत्या, शव 150 फुट गहरी खाई में फेंका

विज्ञापन
After Murder Dead Body Accused Throw the Body in dig
मंगल सिंह की फाइल फोटो: मौत के बाद विलाप करती पत्नी को सांत्वना देती बेटियां: स्रोत संवाद
-हत्या में शामिल हरियाणा के आठ बदमाश गिरफ्तर, चार दिन से लापता था चालक मंगल सिंह
विज्ञापन

-फतेहगढ़ ठीकरी में दबिश देकर आरोपी दबोचे, पकड़ते वक्त पुलिस पर की फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लापता टैक्सी चालक का चार दिन बाद क्षत-विक्षत हालत में शव मिला है। मंगल सिंह की हत्या कर शव को बजालता के जंगल में 150 फुट गहरी खाई में फेंक दिया गया। हत्या को हरियाणा के बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया। लूटपाट के उद्देश्य से की गई हत्या में शामिल आठ बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं।
नगरोटा और हरियाणा पुलिस ने मिलकर हरियाणा के फतेहगढ़ ठीकरी से बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मंगल सिंह का शव बदमाशों की निशानदेही पर बरामद किया गया है। आठ में से चार बदमाशों ने मंगल का पहले तोलिए से गला घोंटा और हत्या कर दी। ये भी बताया जा रहा है कि बदमाशों ने धरपकड़ के दौरान पुलिस पर फायरिंग भी की। बताते चलें कि कोट भलवाल के सेरी निवासी मंगल सिंह 19 अगस्त को कटड़ा के लिए घर से निकला था। उसने कटड़ा से सवारियां बैठाई। सवारियों ने उसे रेलवे स्टेशन जम्मू जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

अंतिम बार नगरोटा में मंगल सिंह की लोकेशन मिली और इसके बाद से वह लापता था। पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस जांच में पता चला कि जम्मू के बजालता के बाद मंगल सिंह की लोकेशन कहीं पर नहीं मिली। जांच में पता चला कि मंगल सिंह का वाहन लेकर कुछ लोग जम्मू से बाहर गए हैंं लेकिन इनका कोई पता हीं चला। डीएसपी विनोद कुमार कुंडल का कहना है कि बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट के लिए कर दी हत्या
बदमाशों ने हत्या करने से पहले मंगल सिंह की सोने की अंगूठी, चेन, नकदी और मोबाइल भी ले लिया। उसकी इनोवा कार साथ ले गए। हत्या का कारण ही लूटपाट करना था। बदमाश पहले भी इस तरह की वारदाताें को अंजाम दे चुके हैं।
कटड़ा में रुके थे बदमाश, वहीं से मिला सुराग
पुलिस ने कटड़ा के एक गेस्ट हाउस से उन लोगों की जानकारी ली, जो मंगल सिंह के साथ गाड़ी में कटड़ा से निकले थे। इनके आधार कार्ड से और जानकारी मिली। वीरवार को नगरोटा के एसएचओ परवेज सज्जाद हरियाणा के फतेहगढ़ ठीकरी पहुंचे। जैसे ही पुलिस टीम इन लोगाें को पकड़ने पहुंची तो बदमाश वहां से गाड़ी लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने इनका पीछा करना शुरू कर दिया। करीब 50 किलोमीटर दूर जाकर वाहन खेत में पलट गया। तब पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मंगल की हत्या कर दी थी। शव को बजालता रोड पर खाई में फेंक दिया था।

दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, पत्नी को नौकरी देने की मांग
मंगल सिंह की दो बेटियां हैं। मौत की खबर सुनकर पत्नी रो-रोकर बेहाल है। चार दिन से लापता होने के बाद एक आस परिवार को थी जो शव मिलने की खबर के साथ ही खत्म हो गई। क्षेत्र के सरपंच नसीब सिंह का कहना है कि मंगल की मौत के बाद उसकी बेटियों और पत्नी की देखभाल का सवाल है। लिहाजा सरकार मंगल की पत्नी को नौकरी दे ताकि बाकी का जीवन व्यतीत हो सके।


आज डाॅक्टरों का बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम
शनिवार को डाॅक्टरों का बोर्ड मंगल सिंह का पोस्टमार्टम करेगा। शुक्रवार देर होने के चलते पोस्टमार्टम नहीं किया गया।

मंगल सिंह की फाइल फोटो: मौत के बाद विलाप करती पत्नी को सांत्वना देती बेटियां: स्रोत संवाद

मंगल सिंह की फाइल फोटो: मौत के बाद विलाप करती पत्नी को सांत्वना देती बेटियां: स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed