{"_id":"5c2cbd58bdec2256ac502fbb","slug":"after-heavy-snowfall-jammu-srinagar-highway-closed-thosands-of-vehicle-struck","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारीः जवाहर टनल पर फिसलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, हजारों वाहन फंसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारीः जवाहर टनल पर फिसलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, हजारों वाहन फंसे
Wed, 02 Jan 2019 07:02 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 02 Jan 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाइवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के आगमन पर बुधवार को कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। रियासत के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी से पारे में गिरावट आई है। जवाहर टनल पर बर्फबारी से फिसलन के चलते एहतियात के तौर पर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों को रोक दिया गया है।
विज्ञापन
इससे दोनों ओर हजारों छोटे-बड़े वाहन फंस गए हैं। राजोरी और पुंछ जिले को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद है। इससे घाटी का सड़क संपर्क कट गया है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में बारिश और धुंध से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित रही।
विज्ञापन
घाटी के विश्व विख्यात पर्यटक स्थल गुलमर्ग सहित पहलगाम, कुपवाड़ा, गुरेज, बांदीपोरा, जोजिला पास, राजदान टाप, बारामुला आदि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में नए साल पर पहली बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
कई इलाकों में बारिश से भी तापमान में गिरावट आई है। जम्मू संभाग के पर्यटन स्थल पटनीटाप और नत्थाटाप में हल्की बर्फबारी हुई। कारगिल न्यूनतम तापमान माइनस 17.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।
लद्दाख में न्यूनतम तापमान माइनस 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 और गुलमर्ग में माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।