फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After five and a half months, five people died in Jammu and Kashmir, most had taken both doses

corona case: साढ़े पांच माह के बाद जम्मू-कश्मीर में पांच लोगों की मौत, अधिकांश ने ली थी दोनों डोज

Fri, 17 Dec 2021 12:29 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 17 Dec 2021 12:29 AM IST
सार

प्रदेश में कोरोना के लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। वीरवार को 133 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। जम्मू जिले में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन
After five and a half months, five people died in Jammu and Kashmir, most had taken both doses
जम्मू में कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना से मौतें फिर बढ़ने लगी हैं। प्रदेश में वीरवार को साढ़े पांच माह के बाद पांच संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ा। इसमें जीएमसी जम्मू में डोडा निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि चार मौतें कश्मीर संभाग से हुई हैं। ताजा मामलों में मरने वालों में अधिकांश ने टीकाकरण की दोनों खुराकें ले रखी थीं।

विज्ञापन


प्रदेश में 133 नए संक्रमित मामले मिले हैं। जिला जम्मू के अमर कॉलोनी, तालाब तिल्लो में एक साथ पांच मामले आने पर उसे माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी की जा रही है। सरस्वती बिहार कंटेनमेंट से डिनोटिफाइड कर दिया गया है। यहां सौ फीसदी स्थानीय लोगों के कोविड परीक्षण किए गए। 
विज्ञापन


पिछले कुछ दिन से कश्मीर संभाग में कोविड से प्रतिदिन औसतन 2-3 मौतें हो रही हैं। इनमें अधिकांश मृतक वे थे, जिन्होंने कोविड टीकाकरण की दोनों खुराके ले रखी थीं। लेकिन अन्य शारीरिक समस्याएं होने के कारण उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए संक्रमित मामलों में राजधानी श्रीनगर में सर्वाधिक 48 मामले मिले हैं। इसी जिले में प्रदेश में सर्वाधिक 500 सक्रिय मामले हैं। बारामुला में 24 और जम्मू में 19 स्थानीय स्तर के मामले मिले हैं। जम्मू कश्मीर के सभी बीस जिलों में सक्रिय मामले मौजूद हैं। जिला रियासी, रामबन, सांबा, राजोरी, शोपियां में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला। प्रदेश में मौजूदा 1435 सक्रिय मामले हैं, जबकि अब तक कोविड से 4508 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed