फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After Eden Gardens, stadium in kathua Hiranagar will be second largest in country

ईडन गार्डन के बाद दूसरा सबसे बड़ा होगा ये स्टेडियम, गोलाबारी प्रभावित क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान

Tue, 25 Aug 2020 08:35 AM IST
प्रशांत कुमार एस खजूरिया, कठुआ
एस खजूरिया, कठुआ Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 25 Aug 2020 08:35 AM IST
विज्ञापन
After Eden Gardens, stadium in kathua Hiranagar will be second largest in country
अरुण जेटली को समर्पित स्टेडियम के लिए कवायद शुरू - फोटो : सोशल मीडिया

कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन के बाद खेल क्षेत्र के लिहाज से हीरानगर में देश का दूसरा बड़ा क्रिकेट स्टेडियम तैयार होगा। अब तक देश के दूसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के रूप में मौलाना आजाद क्रिकेट स्टेडियम (एमए स्टेडियम) जम्मू को माना जाता है। इसी वर्ष प्रधानमंत्री विकास योजना के तहत विकसित एमए स्टेडियम का खेल क्षेत्र 65 मीटर तक का है। इसकी तुलना में हीरानगर के अरुण जेटली स्टेडियम के क्रिकेट मैदान का खेल क्षेत्र 70 मीटर होगा।

विज्ञापन


स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के विशेषज्ञों की टीम ने हाल ही में दौरा कर स्टेडियम की साइट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत उपयुक्त बताया है। टीम में कई खेलों के अंतरराष्ट्रीय कोच शामिल थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विशेषज्ञों की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद स्टेडियम निर्माण में अब कोई तकनीकी अड़चन नहीं बची है। हीरानगर में मल्टी फेसिलिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए स्पोर्ट्स काउंसिल 58.23 करोड़ रुपये की डीपीआर केंद्र को सौंप चुकी है। स्टेडियम के लिए 325 कनाल जमीन की आवश्यकता है, जिसके हस्तांतरण की प्रक्रिया जोर शोर से जारी है।
विज्ञापन


क्रिकेट के साथ अन्य खेलों की सुविधाएं होंगी
डीपीआर में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार क्रिकेट, फुटबॉल, लॉन टेनिस, वॉलीबॉल, एथलेटिक ट्रैक, साइकिलिंग ट्रैक, हैंडबॉल के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को भी शामिल किया गया है। डीपीआर में स्टेडियम की चिन्हित जमीन की चारदीवारी से लेकर दर्शक दीर्घा और इंडोर फेसिलिटी भी शामिल है। बढ़ते आयोजनों के साथ इन सभी में विस्तार किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गोलाबारी प्रभावित क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान

स्टेडियम की साइट भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हीरानगर सेक्टर में पड़ती है। गोलाबारी से प्रभावित रहने वाले इस इलाके में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को समर्पित अंतरराष्ट्रीय मानकों पर स्टेडियम के निर्माण से यह क्षेत्र खेल के अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर आ जाएगा।

जल्द रखा जाएगा नींव पत्थर: डॉ. जितेंद्र सिंह
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को समर्पित अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस स्टेडियम का नींव पत्थर जल्द रखा जाएगा। बीते साल से ही केंद्रीय राज्य मंत्री किरण रिजिजू के साथ इस परियोजना को अरुण जेटली का सपना मानते हुए तैयार करने को लेकर प्रस्ताव दिया था। जुलाई में निर्णायक बैठक भी की गई। इस परियोजना से क्षेत्र के युवाओं को लाभ और क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।

हाल ही में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने स्टेडियम के लिए चिह्नित जमीन का जायजा लिया है। इसे लेकर प्रक्रिया तेजी की गई है। प्रशासन लगातार स्पोर्ट्स काउंसिल के साथ समन्वय बनाए हुए है। महत्वाकांक्षी परियोजना को जल्द शुरू करवाने के प्रयास चल रहे हैं। -ओम प्रकाश भगत, डीसी कठुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed