फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After Death of Labor person Held Protest

Jammu News: साथी की मौत के बाद श्रमिकों ने बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन का किया घेराव

विज्ञापन
After Death of Labor person Held Protest
कहा-मृतक संतोष कुमार के परिवार को मुआवजा नहीं मिला तो रेल रोक कर करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन के गुड्स गोदाम में श्रमिक संतोष कुमार की मौत होने के बाद सोमवार को श्रमिकों ने रेलवे स्टेशन का घेराव किया। श्रमिकों ने प्रदर्शन कर मृतक के परिवार सदस्यों को मुआवजा देने की मांग की। श्रमिकों ने दिन भर कामकाज बंद रखा। रेलवे प्रबंधन को श्रमिकों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा।

सोमवार को श्रमिकों ने सुबह से ही गुड्स गोदाम में सभी तरह का कामकाज बंद रखा। बड़ी संख्या में श्रमिक बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे पहुंचे। श्रमिक ने रेलवे प्रबंधन से बातचीत करने की मांग की, लेकिन रेलवे प्रबंधन के लोग इससे बचते दिखे। इसके बाद श्रमिकों ने स्टेशन मास्टर के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अपना विरोध व्यक्त किया। गुस्साए श्रमिकों ने कहा कि उनसे दस से 12 घंटे तक काम लिया जाता है, लेकिन सुविधा के नाम पर पीने का पानी तक नहीं मिलता है। बता दें कि रविवार को रेलवे स्टेशन बाड़ी ब्राह्मणा के गुड्स गोदाम में कोयला शेड में काम करने वाले श्रमिक संतोष का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया था। इस बाद व अचेत होकर गिर गया, लेकिन शेड के आसपास पानी की व्यवस्था नहीं होने से संतोष ने दम तोड़ दिया। श्रमिकों ने कहा कि पानी की कमी से श्रमिक की मौत रेलवे प्रबंधन के लिए शर्म की बात की। श्रमिकों ने कहा कि अगर मृतक संतोष को इंसाफ नहीं मिला तो हम रेल रोकर अपना विरोध व्यक्त करेंगे। वहीं इस मामले में रेलवे प्रबंधन बात करने को तैयार नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed