{"_id":"5d8fb3b18ebc3e016b6afd89","slug":"after-batote-ramban-encounter-high-alert-in-jammu-city-monitoring-through-drone-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटोत में आतंकी मुठभेड़ के बाद जम्मू शहर में हाई अलर्ट, ड्रोन से रखी जा रही चप्पे-चप्पे पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटोत में आतंकी मुठभेड़ के बाद जम्मू शहर में हाई अलर्ट, ड्रोन से रखी जा रही चप्पे-चप्पे पर नजर
Sun, 29 Sep 2019 12:55 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 29 Sep 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना के जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में रामबन जिले के बटोत में आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू होने के तत्काल बाद जम्मू शहर में भी अलर्ट जारी कर दिया गया। नवरात्र को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पहले से सतर्क हैं। लेकिन आतंकी मुठभेड़ के बाद शहर के कई इलाकों में नाकों को एक्टिव कर दिया गया। इस दौरान सीआईएसएफ और आईटीबीपी के जवानों को पुलिस के साथ तैनात किया गया। शनिवार को नाके लगाने के अलावा रात की गश्त बढ़ाई गई। सुरक्षा एजेंसियों ने ड्रोन का भी इस्तेमाल किया है।
शनिवार को शहर की मीट मार्केट गली के पास मुख्य सड़क पर नाका लगाकर आवाजाही पर नजर रखी गई। इस दौरान शहर में अन्य जगहों में भी नाके लगाए गए। बिक्रम चौक समेत अन्य महत्वपूर्ण नाकों में सुरक्षा बलों की मौजूदगी नजर आई। वहीं, शाम को नाकों से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी ली गई। रात को सुरक्षा बलों की गश्त बढ़ाई गई। इस दौरान पुलिस मोबाइल वैन भी शहर में अलग-अलग जगहों में घूमती रही। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए रात को ड्रोन से निगरानी की गई।
मंदिरों में सुरक्षा कड़ी
नवरात्र के चलते बावे वाली माता मंदिर के अलावा महामाया मंदिर में सुरक्षा के प्रबंध कड़े कर दिए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच ही श्रद्धालुओं को मां के दर्शन करवाए जाएंगे। इसके अलावा माता वैष्णो देवी मंदिर में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।