फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After 75 years of independence electricity reached in Tethan Gujjar Basti of Anantnag

रोशन हुआ गांव: अनंतनाग की तेथन गुज्जर बस्ती में आजादी के 75 साल बाद खुशियों का उजियारा

Fri, 06 Jan 2023 03:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 06 Jan 2023 03:20 PM IST
सार

बिजली विभाग और जिला प्रशासन के अथक प्रयासों से अनंतनाग जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर बसे इस गांव में बल्ब जले हैं। ग्रामीणों के चेहरों पर बिजली की रोशनी देखकर मुस्कान देखते ही बनती थी।

विज्ञापन
After 75 years of independence electricity reached in Tethan Gujjar Basti of Anantnag
Anantnag - फोटो : संवाद

विस्तार

दक्षिण कश्मीर का अनंतनाग जिला, जिसकी पहाड़ियों पर बसी तेथन गुज्जर बस्ती में वीरवार के पल खुशियों का उजियारा लेकर आए, जब ग्रामीणों ने पहली बार गांव में बल्ब जलता देखा। आजादी के 75 साल बाद यह गांव बिजली नेटवर्क से जुड़ पाया है। अब तक इस गांव के लोग लकड़ी, दीपक और मोमबत्ती की रोशनी पर ही निर्भर थे।

विज्ञापन


बिजली विभाग और जिला प्रशासन के अथक प्रयासों से अनंतनाग जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर बसे इस गांव में बल्ब जले हैं। ग्रामीणों के चेहरों पर बिजली की रोशनी देखकर मुस्कान देखते ही बनती थी। उन्होंने नाच-गाकर खुशी मनाते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। लोगों का कहना है कि अब उनके बच्चों को पढ़ाई करने में कोई परेशानी नहीं होगी। रात को वे अपने घरों का काम आसानी से निपटा सकेंगे।
विज्ञापन


जिले के इस क्षेत्र को केंद्र प्रायोजित योजना पीएम डेवलपमेंट पैकेज (पीएमडीपी) के तहत कवर किया गया है। यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लांच की थी। गांव में दो ट्रांसफार्मर, 38 एचटी और 57 एलटी खंभे (कुल 95 खंभे) लगाए गए हैं, जिनसे गांव के 60 घर रोशन हुए हैं। बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस दूरस्थ क्षेत्र में विद्युतीकरण की प्रक्रिया को तेजी से ट्रैक कर गांव तक बिजली पहुंचाई है। इससे गांव की करीब 200 की आबादी को लाभ पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेथन टॉप के निवासी फजूल खान ने कहा कि हमारी परेशानियां अब जाकर कम हुईं हैं। बिजली पहुंचाने के लिए सरकार और बिजली विभाग के आभारी हैं। मुश्ताक अहमद ने कहा कि उनसे पहले की पीढ़ियां विद्युतीकरण का चमत्कार नहीं देख सकीं। आज हम भाग्यशाली हैं कि सरकार ने बिजली प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed