फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After 75 years, Kashmiri Pandits take a dip of faith in Kishanganga.

Jammu Kashmir : LOC पर उठीं आस्था की लहरें, 75 साल के बाद कश्मीरी पंडितों ने किशनगंगा में लगाई डुबकी

Sun, 25 Feb 2024 12:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 12:46 AM IST
सार

इसके लिए टीटवाल में शनिवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों को पवित्र स्थल तक ले जाने के लिए हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
After 75 years, Kashmiri Pandits take a dip of faith in Kishanganga.
टीटवाल में शनिवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कश्मीरी पंडितों ने 75 वर्षों के बाद भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित टीटवाल क्षेत्र में माघ पूर्णिमा पर पवित्र स्नान किया। इसके लिए टीटवाल में शनिवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों को पवित्र स्थल तक ले जाने के लिए हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की गई थी। आमतौर पर माघ पूर्णिमा को काव पुनिम भी कहा जाता है।

विज्ञापन


शारदा बचाओ समिति कश्मीर के सदस्यों के साथ टीटवाल में रह रहे कश्मीरी पंडितों ने किशनगंगा नदी पर बने नवनिर्मित घाट पर पवित्र स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई। बताया जा रहा है कि खराब मौसम और सड़क बंद होने के कारण कई तीर्थयात्री टीटवाल नहीं पहुंच सके। इस मौके पर समिति के सदस्य महावीर थुस्सू और आदित्य गंजू ने कहा कि इस शुभ दिन पर सैन्य अधिकारियों के अलावा करनाह के एसडीएम जफर शाह ने यात्रियों का स्वागत किया। 
विज्ञापन


सेव शारदा समिति के प्रमुख और संस्थापक ने किशनगंगा घाट पर तत्काल चेंजिंग रूम बनाने की मांग की। धार्मिक कार्यक्रम में टीटवाल पहुंचने के लिए शारदा समिति के सदस्यों व तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर सुविधा मुहैया करवाने के लिए कुपवाड़ा डीसी का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed