फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   afspa can be removed if conditions in jammu and kashmir gets better

कश्मीर हिन्दुस्तान का हिस्सा है, कोई इससे इनकार नहीं कर सकता: महबूबा

Wed, 11 Jan 2017 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 11 Jan 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
afspa can be removed if conditions in jammu and kashmir gets better
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि कश्मीर में हालात सामान्य होने के बाद अफस्पा हटेगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने भी अफस्पा हटाने के इनकार नहीं किया है, वे कहते हैं हालात ठीक होने दो। महबूबा ने अनुछेद 370 को कश्मीर को हिन्दुस्तान से जोड़ने वाला पुल बताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एजेंडा आफ अलायंस में भाजपा 370 पर यथास्थिति को बनाए रखने को वचनबद्ध है। उन्होंने कश्मीर संकट के समाधान के लिए पाकिस्तान से वार्ता पर जोर देते हुए कहा कि इतिहास और भूगोल दोनों देशों को जोड़ता है और हम इसे बदल नहीं सकते। उन्होंने वेस्ट पाक रिफ्यूजियों को पहचान पत्र दिए जाने पर बवाल को गलत बताते हुए कहा कि छोटी-छोटी गुत्थियों को सुलझाने से ही बड़ी गुत्थी सुलझेगी। 
विज्ञापन


चर्चा के क्रम में सदस्यों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद की नीतियों की सराहना पर महबूबा भावुक भी हुईं। वे आंसू पोंछती नजर आईं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को अनुच्छेद 370 के बारे में समझाएंगी। यह अनुच्छेद कश्मीर को देश से तोड़ता नहीं बल्कि जोड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'कश्मीर हिन्दुस्तान का हिस्सा है'

afspa can be removed if conditions in jammu and kashmir gets better
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala

कश्मीर हिन्दुस्तान का हिस्सा है,कोई इससे इनकार नहीं कर सकता। कश्मीर में हिसा पर उन्होंने कहा कि हम सब को अपने गिरेबान में झांकना होगा ताकि ऐसी घटना दोबारा नहीं हो। जम्हूरियत ने विचारधाराओं की लड़ाई होती है। डर और वहम छोड़कर बातचीत करना होगी।

हमें आपस में बातचीत कर मसले का हल खोजना होगा। यह वक्त भविष्य की बुआई और बागवानी का है। सभी पार्टियों का मकसद एक है और वह है जम्मू-कश्मीर में खुशहाली लाना। उन्होंने पीओके से व्यापार को बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि वहां और यहां के व्यापारी और जनप्रतिनिधि साथ बैठकर खुशहाली के लिए प्रयास कर सकते हैं।

एजेंडा आफ अलायंस को समाधान का रास्ता बताते हुए कहा कि इसमें अफस्पा हटाने, पावर प्रोजेक्टों की वापसी, सभी पक्षों से बातचीत जैसे मुद्दे शुमार हैं। भाजपा और पीडीपी की विचारधारा अलग है लेकिन सरकार एजेंडा आफ अलायंस पर चल रही है। जम्मू-कश्मीर को दलदल से निकालने के लिए एजेंडा आफ अलायंस पर अमल जरूरी है। 

प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ

afspa can be removed if conditions in jammu and kashmir gets better
प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo

महबूबा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी ने पाकिस्तान से रिश्ते सुधारने के लिए कई कदम उठाए। प्रोटोकाल तोड़कर लाहोर गए लेकिन पठानकोट और उड़ी की घटना हो गई। इससे गतिरोध पैदा हुआ।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की नीतियों की भी सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री स्कालरशिप में छात्रों की संख्या बढ़ाने और दूसरे राज्यों में पढ़ाई कर रहे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए गृह मंत्रालय के प्रयासों की भी सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed